spot_img

भारत को दूसरी बार मिली करारी हार, सुपर 4 में श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Asia Cup 2022 में मंगलवार को श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में श्रीलंकाई टीम ने 174 रन के टारगेट को 19.5 ओवर में 4 विकेट गवां कर हासिल किया। इसी के साथ सुपर 4 स्टेज में उन्होंने दूसरी जीत दर्ज की। पथुम निसानका (52 रन) और कुसल मेंडिस (57 रन) की सलामी जोड़ी ने इस जीत में बड़ी भुमिका निभाई। जबकि भानुका राजपक्षे (नाबाद 25 रन) और कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 33 रन) ने मैच को खत्म करने का काम किया। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 64 रन का साझेदारी की। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट चटकाए। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 173/8 का स्कोर खड़ा किया था। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 72 रन बनाए, जिसमें 5 चौंके और चार छक्के शामिल रहे। सूर्यकुमार यादव ने 34 रन का योगदान दिया।  श्रीलंका के लिए चमिका करुणारत्ने और शनाका ने दो-दो विकेट लेने का काम किया।

अब कल अगर पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान को हराया तो एशिया कप 2022 में भारत का सफ़र पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। भारत अब केवल नेट रन रेट के आधार पर फ़ाइनल में जा सकता है लेकिन उसके लिए अन्य परिणामों को भारत के पक्ष में जाना होगा।

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने दिलेरी दिखा खूब लूटी वाहवाही… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :YBN University में लगा NSS का प्री-आरडी चयन शिविर

इसे भी पढ़ें :धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में हाथियों का कहर, देखें क्या कर डाला

इसे भी पढ़ें :डायन करार देकर मार देना शर्मनाक… सुनें ट्रिपल मर्डर पर क्या बोले DSP

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...