Hazaribagh : कटकमसांडी प्रखंड के डांड पंचायत गांव गोसी में हाथियों ने कहर बरपाया है। कमल राम पिता मुंद्रिका राम , सुनील राम पिता भुनेश्वर राम, सुरेश राणा, बबलू सिंह और बरगडा पंचायत के ग्राम बहिमर के केदार राय को हाथियों ने काफी नुकसान पहुंचाया। इन सभी के दुकान, घर और बाउंड्री वाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखे चावल और खाने के सामान को चट कर गए। खेत में लगे मक्का, उरद और खीरे की फसल को भी रौंद डाला। हाथियों के इस कहर के बाद पूरे इलाके के लोग दहशत में है। डांड पंचायत के मुखिया और ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देखकर समस्या का समाधान जल्द करे।
इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…
इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो










