Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026 का बैंक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, देशभर में साप्ताहिक छुट्टियों और अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों को मिलाकर जुलाई में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने, नकद लेन-देन या अन्य शाखा संबंधी काम समय रहते निपटा लेना बेहतर होगा। हालांकि बैंक शाखायें भले ही बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM सेवायें पूरे महीने 24×7 सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक आसानी से ऑनलाइन भुगतान, फंड ट्रांसफर और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। वैसे कुछ सेवायें बैंक शाखा खुलने के बाद ही उपलब्ध होंगी। इनमें, चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, नकद जमा और निकासी (शाखा से), KYC अपडेट, फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करना, लॉकर से जुड़े कार्य जैसी सुविधायें शामिल हैं।
देशभर में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
जुलाई महीने में चार रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 5 जुलाई रविवार, 11 जुलाई दूसरा शनिवार, 12 जुलाई रविवार, 19 जुलाई रविवार, 25 जुलाई चौथा शनिवार, 26 जुलाई रविवार।
इन राज्यों में त्योहारों के कारण भी रहेगा अवकाश
साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा कई राज्यों में स्थानीय पर्व और विशेष अवसरों पर भी बैंक बंद रहेंगे।
- 6 जुलाई (सोमवार) – एमएचआईपी दिवस के अवसर पर आइजोल में बैंक बंद।
- 9 जुलाई (गुरुवार) – बेहदेहिनखलाम त्योहार के कारण शिलांग में अवकाश।
- 16 जुलाई (गुरुवार) – रथ यात्रा, कंग और हरेला पर्व के चलते भुवनेश्वर, देहरादून, इंफाल और शिलांग में बैंक बंद।
- 17 जुलाई (शुक्रवार) – यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर शिलांग में बैंक अवकाश।
- 18 जुलाई (शनिवार) – द्रुकपा त्शे-जी बौद्ध पर्व के अवसर पर गंगटोक में बैंक बंद।
- 22 जुलाई (बुधवार) – खारची पूजा के कारण अगरतला में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
इसे भी पढ़ें : खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…
इसे भी पढ़ें : 30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…
इसे भी पढ़ें : PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…
इसे भी पढ़ें : बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों








