spot_img

बिहार से आकर रांची में दनाक से कर जाता था यह काम… फिर क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जो चाहो, जो बोलो, दनाक से काम करा देने का झांसा देकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी नितिन मौर्य और आदर्श कुमार को रांची पुलिस ने दबोच लिया। इन दोनों के पास से ढेर सारे फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड, पहचान पत्र, यूनियन बैंक का पासबुक, दो सिम कार्ड और 1 लैपटॉप मिले हैं। पेट्रोल पम्प दिला देने, लोन और नौकरी तक दिला देने का झांसा देकर ठगी करना इनकी फितरत बताई गई। गिरफ्तार नितिन बिहार के जहानाबाद के ऊंटा गांव का रहनेवाला है, वहीं आदर्श इसी जिले के नवरू थाना क्षेत्र के फरसबिगहा गांव में रहता है। गिरफ्तार क्रिमनलों ने फर्जी आधार और पैन कार्ड के सहारे रांची में यूनियन बैंक और कैनरा बैंक में बचत खाता भी खोल रखे हैं। बिहार के इन दोनों साइबर अपराधियों के बारे में रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर को गुप्त सूचना मिली थी। दोनों रांची में पनाह ले रखे हैं। सिटी एसपी अंशुमान कुमार और सिटी डीएसपी दीपक कुमार की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम को भनक मिली कि दोनों हरि ओम टावर के पास फर्जी आधार कार्ड के सहारे सिम खरीदने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और दोनों धरे गये। पुलिस को देख दोनों भागने की कोशिश भी की, किन्तु दोनों को खदेड़ कर दबोच लिया गया। टीम में लालपुर थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार पांडेय, मनोज सोरेन, मजीद आलम एवं सिपाही भीम मुर्मू और अमर टोप्पो शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर प्लांट में बड़ा हादसा, इस हाल में मिला मुकुल

इसे भी पढ़ें : हर वर्ग को कुछ न कुछ सहायता कर रही हमारी सरकार : CM Hemant Soren

इसे भी पढ़ें : गया में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दामाद निकला कातिल… देखें

इसे भी पढ़ें : खूंटी में मारधाड़, फायरिंग… देखें

इसे भी पढ़ें : “दू रुपैया कमाते थे… सब उजाड़ दिया… अब का में खट के खाएं”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : तलाक, तलाक, तलाक… सुनें आदिफा की दर्द भरी दास्तां

इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...