spot_img
spot_img
spot_img

तलाक, तलाक, तलाक… सुनें आदिफा की दर्द भरी दास्तां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad (Sujit Kumar) : बहुत रोज वेट कर लिए, डिमांड पूरी होगी या नहीं। यह कहते हुए उसने फोन पर ही बोल दिया तलाक, तलाक, तलाक… शौहर अयूब के मुख से यह सुनते ही आदिफा फातिमा गश खाकर गिर पड़ी। उसके दिलों दिमाग में तीखी चोट लगी। फातिमा के इस हाल पर जब उसकी मां ने उसे टोका तो वह रोने लगी। उसने सिर्फ इतना कहा बहुत बड़ा जुल्म हो गया। तेरे दामाद ने फोन पर ही तीन बार तलाक-तलाक बोल फोन काट दिया। अब मेरा और इन छोटे-छोटे मासूमों का क्या होगा, कुछ करो अम्मी जान। क्या कोई इतनी आसानी से निकाह जैसे पाक बंधन को तोड़ सकता है।

उसे तसल्ली दिलाई गई कि कानून तुझे इंसाफ दिलाएगा। मां बेटी दोनों धनबाद के महिला थाना पहुंची। अपना दुखड़ा थानेदार को सुनाई। मां बेटी का इल्जाम है कि तीन माह गुजर गये पर पुलिस ने कुछ नहीं किया। आज वह अपनी फरियाद लेकर धनबाद के पुलिस कप्तान के पास भी गयी। SSP के निर्देश पर हरकत में आयी महिला थाना की थानेदार विशाखा कुमारी ने कहा कि आदिफा फातिमा के शौहर को नोटिस भेज तलब किया जाएगा। दोनों का काउंसलिंग कर बिगड़े रिश्ते को संवारने की कोशिश होगी। अगर बात नहीं बनी तो FIR दर्ज कर कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

आदिफा ने कहा कि करीब सात साल पहले अयूब से उसका निकाह हुआ। निकाह के समय हर तरह की रस्मों की अदायगी की गयी। अयूब पुरुलिया का रहने वाला है। शादी के कुछ साल तक सबकुछ ठीक ठाक रहा। अचानक अयूब के बर्ताव में बदलाव आ गया। एक रोज उसने कहा कि तेरे बाप के पास जो 5 डिसमिल जमीन है वह मेरे नाम करवा दो। तब फातिमा को सहसा यकीन नहीं हुआ। वह तब टूट गई जब उसे सताने का दौर शुरू हुआ। अब वह दूसरी शादी करने की फिराक में है। जुल्मों सितम से थक हार वह अपने मायके चली आयी। बीते करीब 5 साल से वह अपने मायके में ही है। उसका मायके धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला में है। बीच-बीच में कभी-कभी ससुराल आना-जाना हुआ करता था। फातिमा ने कहा अयूब के बिना जिंदगी अधूरी है। वह उसे पाना चाहती है। वहीं अयूब का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। अयूब को थाने में आने में हाजिर होने के लिए नोटिस भेजा गया है। सुनें क्या बोली तीन तलाक की शिकार आदिफा फातिमा उसकी मां और थानेदार विशाखा कुमारी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की खेल नीति 2022 तैयार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 सिंतबर को करेंगे विमोचन

इसे भी पढ़ें : मारे गये पत्रकार की बेवा को सीएम हेमंत ने दी सरकारी नौकरी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...