spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Bhavna Thakur): राजधानी रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मारकर तीनों की लाशों को घने जंगलों से घिरे एक पहाड़ पर फेंक दिया गया। तीनों को पत्थर से कूच-कूच कर मौत के घाट उतार दिया गया। राणाडीह गांव की तीन महिलाओं की नृशंस हत्या की फैली खबर के बाद तहलका मच गया। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात के बाद गांव पहुंची सोनाहातू पुलिस को रास्ते में ही रोक दिया गया। महिलाओं का झुंड पुलिस को गांव में घुसने से मना कर रहा था। किसी तरह उन्हें समझा बुझा पुलिस गांव में गई। गांव के दो लोगों को पुलिस ने उठा लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो डेड बॉडी बरामद कर ली है, वहीं तीसरे को खोज रही थी। पुलिस को खबर मिली कि पास के जंगल में तीसरी महिला की लाश फेंकी गई है। पुलिस जब जंगल में घुसी तो जंगली हाथी की दहाड़ ने पुलिस के कदम रोक दिये। वहीं रात हो जाने के कारण भी दिक्कत हो रही थी। बारिश अलग से हो रही थी। सबसे हैरत की बात यह है कि राजधानी रांची के बुंडू अनुमंडल के सोनाहातू में इतनी बड़ी वारदात हो गई पर पुलिस बेखबर रही। गांव के कुछ लोगों ने कहा कि घटना की सूचना देने लिये जब बुंडू के डीएसपी को फोन किया गया तो उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया। ट्रिपल मर्डर के पीछे का कारण भयावह उभरकर सामने आया है। गांव में ही रहनेवाले एक ओझा के कहने और बताने पर तीन महिलाओं की हत्या कर दी गई। मतलब तंत्र मंत्र के अंधविश्वास के मकड़जाल में जकड़े कुछ लोगों ने इस भयावह कांड को अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुसार बीते शुक्रवार को राणाडीह गांव में ही रहनेवाले एक जवान छउवा राजकिशोर सिंह मुंडा को उसके घर के अंदर एक करैत सांप ने डंस लिया। गांव के ही ओझा से उसे झड़ाया गया, पर वह नहीं बचा। इल्जाम है कि ओझा ने कहा कि डंसने वाला साधारण सांप नहीं था। यह किसी डायन की करतूत है। यह सांप चाल थी।  कहते हैं कि इस करैत सांप को खोज कर मार दिया गया। राजकिशोर तमाड़ के एक कॉलेज में इंटर में पढ़ता था। वह अपने गांव आया हुआ था, तभी यह हादसा हो गया। उसके घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी बहुत दुखी थे। तब ओझा ने लोगों से कहा कि ठीक है, वह भी जादू टोना कर एक सांप छोड़ेगा, जिस किसी के घर में सांप घुस किसी को डंसेगा तो समझना उस घर में डायन है। अगले ही दिन यानी शनिवार को राईलू देवी के घर में घुसा सांप उसके बेटे को डंस लिया। उसका भी झाड़ फूंक कराया गया, वह बच गया। तब गांव के लोगों ने यह मान लिया कि राईलू देवी डायन है। उसे तंत्र मंत्र आता है। राईलू देवी को पकड़ कर घर से बाहर लाया गया। उसे खूब टार्चर किया गया, तब उसने कहा कि अगर वह डायन है तो इस गांव में अकेली नहीं। उसने ढोली देवी और आलामुनी देवी का भी नाम ले लिया। इसके बाद गोलबंद हुये लोग तीनों महिलाओं को पकड़ घने जंगल की तरफ ले गये। जंगल में ही एक पहाड़ पर तीनों को ले जाया गया। वहां पत्थर से कूच-कूच कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया गया। गांव के कुछ लोग इस कोशिश में जुटे थे कि किसी तरह यह बातें बाहर खासकर पुलिस तक नहीं पहुंचे। शनिवार को पुलिस को इस भयानक कांड की भनक तक नहीं लगी। सोनाहातू के साहसिक थानेदार मुकेश हेम्ब्रोम को शुरू में खूब विरोध झेलना पड़ा, पर वे झूके डरे नहीं और रात में ही दो महिलाओं राईलू देवी और ढोली देवी की डेड बॉडी को खोज निकाली। इस कांड की तफ्तीश में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने भी कहा कि शुरूआती जांच में यह मामला डायन बिसाही का ही उभरकर सामने आया है।

इसे भी पढ़ें : Ind Vs Pak: रोमांचक मुकाबले में PAK ने मारी बाज़ी, भारत को 5 विकेट से हराया

इसे भी पढ़ें :बारिश से बचने चली गई भवन में, फिर लड़की भूल ना सकी…

इसे भी पढ़ें :डॉक्टर बोला कुछ, कर दिया राम नाम सत्य, हॉस्पिटल में जमकर बवाल और तोड़फोड़, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :सहायक पुलिस कर्मियों ने CM का जताया आभार, हेमंत बोले- आपके भविष्य को लेकर सरकार गंभीरता से कर रही विचार

इसे भी पढ़ें :बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप रामगढ़ में जब्त…

इसे भी पढ़ें : अदावत में बगावत : खेल ऐसा खेला, चकरा गई पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बोकारो के चास में भीड़ भड़क्का वाले इलाके में हो गई बड़ी वारदात… देखें

इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...