GARHWA : गढ़वा जिले के 4 छात्र -छात्राओं को आगामी 27 मार्च को सीएम हेमंत सोरेन पुरस्कृत करेंगें। इन छात्रों को 27 मार्च को प्रोजेक्ट बिल्डिंग में पुरस्कार स्वरुप लैपटॉप दिया जायेगा। ये सभी छात्र जेसीईआरटी रांची द्वारा आयोजित झारखंड स्टेट ओलम्पियाड 2022 में विभिन्न विषयों में पूरे राज्य में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे गढ़वा जिला का नाम रौशन किया है। पुरस्कार लेने वाले छात्रों में खुशबू कुमारी, विवेकानंद गुप्ता उत्क्रमित मध्य विद्यालय दलेली से , हर्ष कुमार, तथा शुभम कुमार शांति निवास उच्च विद्यालय गढ़वा से का नाम शामिल है। सभी छात्र- छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति, जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिलेश केरकेट्टा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गायत्री साहू ने शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इसे भी पढ़ें : Covid-19 को ले अलर्ट मोड पर केंद्र सरकार, एडवाइजरी जारी
इसे भी पढ़ें : आंखों के सामने सब राख हो गया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कल से तीन दिनों तक राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश…देखें
इसे भी पढ़ें : कल से शुरू हो रही देवघर से पटना और रांची के लिए फ्लाइट, देखें शेड्यूल
इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें कितना…
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो












