Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने वाले टिकट दलालों के खिलाफ चल रहे अभियान “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत RPF रांची को बड़ी कामयाबी मिली है। रांची रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकटों की अवैध खरीद-फरोख्त के खेल का खुलासा करते हुये एक टिकट दलाल कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची रेलवे स्टेशन के PRS बुकिंग काउंटर के आसपास कुछ लोग तत्काल टिकटों की दलाली में एक्टिव हैं। इस सूचना को गंभीरता से लिया गया। SI रंजीत कुमार और उनकी टीम ने विशेष जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को तत्काल टिकट खरीदते हुये चिन्हित किया गया।
पहले बताया खुद को रक्षाकर्मी, फिर खुली सच्चाई
RPF अधिकारियों ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने शुरुआत में खुद को रक्षाकर्मी बताया। लेकिन पहचान पत्र मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कृष्ण कुमार बताया। वह सुखदेवनर थाना क्षेत्र के विद्यानगर मोहल्ले का रहनेवाला है। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह जरूरतमंद यात्रियों को तत्काल टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर अतिरिक्त रकम वसूलता था। उसने बताया कि वह टिकट के वास्तविक किराये के अलावा 200 रुपये अतिरिक्त और एक शराब की बोतल लेकर तत्काल टिकट की व्यवस्था करता था। RPF ने उसके कब्जे से ट्रेन संख्या 18309 के लिये रांची से जम्मूतवी तक का तत्काल टिकट और एक मोबाइल फोन बरामद किया। जांच के दौरान एक अन्य व्यक्ति शंकर कुमार साहू भी मौके पर पहुंचा। उसने अधिकारियों को बताया कि आरोपी ने उससे भी अतिरिक्त राशि लेकर तत्काल टिकट उपलब्ध कराने की बात कही थी।
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…
इसे भी पढ़ें : शादी से पहले मौ’त का धक्का, होने वाले दूल्हे की बॉडी ने खोले डरावने राज…
इसे भी पढ़ें : तीन कोचिंग सेंटर सील… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन के पास चेन छीनने पहुंचे बदमाश, शोर मचाते ही…












