spot_img
spot_img
spot_img

सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें कितना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। यह तोहफा केन्द्र सरकार ने दिया है। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की हुई बैठक में महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं पेंशनरों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने की भी मंजूरी दे दी गई है। इससे 47.58 लाख कर्मचारियों एवं 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इस बढ़ोतरी के बाद DA अब बढ़कर 42 फीसदी पर पहुंच गया है। कैबिनेट ने यह लाभ एक जनवरी 2023 से देने का फैसला लिया है। कर्मचारियों को दो महीने का बकाया एरियर भी मिलेगा। मार्च के वेतन के साथ ही इसका भी भुगतान हो जायेगा। यहां याद दिला दें कि सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित महंगाई दर को बेस मानकर महंगाई भत्ता तय करती है। इससे पहले 28 सितंबर 2022 में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। साल में दो बार महंगाई भत्ते की समीक्षा की जाती है। यह समीक्षा जनवरी और जुलाई में होती है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर भी बड़ा ऐलान 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वैश्विक कारणों के कारण गरीब जनता पर बोझ न पड़े इसके लिए 2022 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर और एक सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने का फैसला लिया गया था। अंतरराष्ट्रीय दामों में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है तो इस सब्सिडी एक साल तक और बढ़ाने का निर्णय किया गया है। इससे करीब 9.6 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष जूट का MSP 4,750 रुपए प्रति क्विंटल था, उसमें 300 रुपये की बढ़ोतरी करके इसको 5,050 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। ये लगभग औसत उत्पाद लागत में 63% मुनाफा देगा। इससे 40 लाख जूट के किसानों को फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : रांची वीमेंस कॉलेज का होगा जीर्णोद्धार : CM

इसे भी पढ़ें : रांची के कुछ इलाकों में IMD अलर्ट, अगले 3 घंटे में होगी…

इसे भी पढ़ें : Weather Update: बारिश को लेकर कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जारी हुआ नया नियम

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द…देखें नोटिफिकेशन

इसे भी पढ़ें : बैंकों की छुट्टी कैंसिल, आदेश जारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...