spot_img

Covid-19 को ले अलर्ट मोड पर केंद्र सरकार, एडवाइजरी जारी

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : Covid-19 के बढ़ते मामलों के बाद केंद्र सरकार एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने राज्यों के लिए संयुक्त एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में बढ़ते मामलों के बीच सभी राज्य सरकारों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। कोविड के अलावा इंफ्लूएंजा जैसी बीमारियों से बचाव के सभी उपाय करने को कहा है। वहीं, 10 और 11 अप्रैल 2023 को पूरे देश में मॉक ड्रिल किया जाएगा।

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी जिलों के सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की स्वास्थ्य इकाइयां इस मॉकड्रिल में भाग लेंगे। 27 मार्च को होने वाली वर्चुअल मीटिंग में मॉक ड्रिल के सटीक विवरण के बारे में राज्यों को जानकारी दी जाएगी। ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण के मुताबिक, वो राज्य जहां कोविड के ज्यादा मामले आ रहे हैं, उन्हें विशेष सावधानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पहले से जारी प्रोटोकोल फॉलो करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही लोगों से भीड़भाड़ और बंद स्थानों में मास्क पहनने की सलाह दी है। साथ ही इसमें बार-बार साबुन से हाथ धोने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने की सलाह दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR के मुताबिक देश में कोविड के सबसे अधिक मामले केरल (26.4 फीसदी), महाराष्ट्र (21.7 फीसदी), गुजरात (13.9 फीसदी), कर्नाटक (8.6 फीसदी) और तमिलनाडु (6.3 फीसदी) से आ रहे हैं।  हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या और मृत्यु दर काफी कम है।  इसका कारण कोविड 19 वैक्सीनेशन कवरेज है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 8,601 है।  सक्रिय मामलों की दर 0.02 प्रतिशत है और स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.79 प्रतिशत है।

देश में ओमिक्रॉन के XBB.1.16 सब-वैरिएंट को बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है, इसकी संक्रामकता दर अन्य वैरिएंट्स की तुलना में अधिक है। इस नए वैरिएंट की इम्यून स्केप यानी की शरीर में बनी प्रतिरक्षा को चकमा देने की क्षमता इसे कई मामलों में चिंताकारक बनाती है। अलग-अलग राज्यों से भी संक्रमण के मामले में अचानक वृद्धि की खबरें हैं।

इसे भी पढ़ें : कल से शुरू हो रही देवघर से पटना और रांची के लिए फ्लाइट, देखें शेड्यूल

इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें कितना…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

500 रुपये में थमा दिया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, सेंटर सील…

Dhanbad : धनबाद में होमगार्ड की वर्दी पहनने का...

तमाड़ में शराब पीने के दौरान खू’नी खेल, युवक की ले ली जान…

Ranchi : महज एक हॉर्न की आवाज और फिर...

छोटे भाई ने बड़े भाई को मा’र डाला…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिस आंगन में दोनों भाइयों ने...

कंधे पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे विधायक, धड़ाम से गिरे पानी में…

Palamu : सत्ता की कुर्सी पर बैठकर जनता की...

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार…

Bihar : बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

500 रुपये में थमा दिया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, सेंटर सील…

Dhanbad : धनबाद में होमगार्ड की वर्दी पहनने का...

तमाड़ में शराब पीने के दौरान खू’नी खेल, युवक की ले ली जान…

Ranchi : महज एक हॉर्न की आवाज और फिर...

छोटे भाई ने बड़े भाई को मा’र डाला…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिस आंगन में दोनों भाइयों ने...

कंधे पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे विधायक, धड़ाम से गिरे पानी में…

Palamu : सत्ता की कुर्सी पर बैठकर जनता की...

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार…

Bihar : बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज...