Ranchi: एक बार फिर 26, 27 और 28 मार्च को राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी साथ ही बारिश की भी संभावना है। बता दें की अचानक बदले मौसम के मिजाज ने ना सिर्फ फसलों का नुकसान किया बल्कि राजधानी रांची में भी तबाही मचा दी। बीच सड़क पर कई पेड़ गिर गये जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। 15 मार्च की शाम को तेज आंधी और बारिश की वजह से बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए थे। कई इलाकों में बिजली लंबे समय तक गायब रही।

इसे भी पढ़ें :कल से शुरू हो रही देवघर से पटना और रांची के लिए फ्लाइट, देखें शेड्यूल
इसे भी पढ़ें :सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें कितना…
इसे भी पढ़ें :रांची में 33 घंटे ब्लॉक रहेगा रोड, जाने से बचें…देखें कहां
इसे भी पढ़ें :बेटा रहता था बीमार, शक में उतार डाला मौ*त के घाट…
इसे भी पढ़ें :Post Office ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :अप्रैल महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें :IPL 2023 : धोनी के पास लौट आया पुराना ‘यार’…देखें















