Koderma : जय माता दी वस्त्रालय नाम की कपड़े की बंद दुकान आज सुबह अचानक धधक उठी। दुकान में रखा लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया। पड़ोस की दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने उक्त दुकान के मालिक और फायर ब्रिगेड को फोन कर जलने की सूचना दी। दुकान मालिक भागे-भागे पहुंचे। आखों के सामने अपनी दुकान को जलते देख उनकी चीख निकल गई। दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पर तबतक दुकान के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। यह दुकान कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के हीरोडीह स्टेशन से सटे मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर है।
दुकानदार चंदन मोदी ने मीडिआ को बताया कि दुकान में तकरीबन 48 लाख रुपए से ऊपर का रेडीमेड गारमेंट का स्टॉक था। सब जलकर राख हो गया। वहीं, आग कैसे लगी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। कयास लगाये जा रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट चुकी है।
इसे भी पढ़ें : कल से शुरू हो रही देवघर से पटना और रांची के लिए फ्लाइट, देखें शेड्यूल
इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें कितना…
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्यार करने वाले को मिली तीखी चोट, फिर करा दी शादी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : MBA संजीव ने दो बार घों*टा था मासूम शौर्य का गला, क्या बोल गये SSP… देखें
इसे भी पढ़ें : Same S*ex Relationships को लेकर इस देश ने बनाया सख्त कानून, देखें…
इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें कितना…
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में जमकर कोसा गया पुलिस को, बंद का होगा ऐलान










