spot_img
spot_img
spot_img

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तमाड़ मंडल के बूथ संख्या 196, 197, 201, 211 और 216 सहित कई बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के योगदान और राष्ट्रहित में किये गये उनके संघर्ष को याद किया।

राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक थे डॉ. मुखर्जी

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 6 अप्रैल 1901 को कोलकाता में जन्मे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष थे। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। नेताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाये रखने की लड़ाई में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। “एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” का उनका नारा आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

“मुखर्जी के सपनों को साकार किया गया”

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस सपने को साकार किया गया, जिसमें उन्होंने देश में एक संविधान और एक व्यवस्था की परिकल्पना की थी। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिये जो संघर्ष किया, उसे देश कभी भुला नहीं सकता। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणास्रोत है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा। बलिदान दिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह मुंडा, मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी, महामंत्री विवेक गुप्ता, महामंत्री भारती कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल पातर, काजल देवी, मृत्युंजय पातर, बड़का मिर्धा, तुलसी मुंडा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : शादी से पहले मौ’त का धक्का, होने वाले दूल्हे की बॉडी ने खोले डरावने राज…

इसे भी पढ़ें : तीन कोचिंग सेंटर सील… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन के पास चेन छीनने पहुंचे बदमाश, शोर मचाते ही…

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते तालाब तक पहुंची मासूम, इकलौती बेटी को खोकर टूट गया परिवार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

शादी से पहले मौ’त का धक्का, होने वाले दूल्हे की बॉडी ने खोले डरावने राज…

Kohramlive : एक तरफ शादी की तैयारियां थीं। परिवार...