Begusarai : गाली-गलौज पर ऐतराज जताने पर आज दिन दहाड़े घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की गई। नशे में धुत्त बदमाश गांव की महिलाओं के साथ गाली-गलौज कर रहा था, इसी बात का विरोध करने पर बदमाश ने घर पर चढ़कर फायरिंग कर दी। फायरिंग का वीडियो भी वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक पिस्तौल लेकर घर के पास घूम रहा है, उसके बाद हवाई फायरिंग कर रहा है। इसके बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने युवक रॉकी कुमार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसपर इल्जाम है कि वह शराब पीकर घर की महिलाओं के साथ गाली-गलौज करता था। रॉबिन का परिवार गाली-गलौज करने से मना करता था। इसी गुस्से में आज वह हथियार लेकर घर पर पहुंचा और गोलीबारी कर दी। ये वारदात बेगुसराय के लाखो थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव में हुई।
इसे भी पढ़ें :तीन बच्चों की मां का अंत, किसी में गुस्सा तो किसी में खौफ…
इसे भी पढ़ें :साफ हुई राजधानी की हवा, पाबंदियां खत्म…
इसे भी पढ़ें :राज्यपाल ने इन योजनाओं को बताया शानदार, बोले…
इसे भी पढ़ें :मैट्रिक परीक्षा प्रश्न पत्र लीक की जांच अब SIT के हवाले
इसे भी पढ़ें :शादी घर से लौट रही पांच लड़कियों के साथ गैं’गरे’प…
इसे भी पढ़ें :खू’नी इश्क, बेटे को परीक्षा दिलाने गई पत्नी मा’री गई, और…








