Ranchi : झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच अब SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) करेगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मंजूरी मिल चुकी है। गृह विभाग को SIT गठन का प्रस्ताव भेज दिया गया है। खबर है कि इस मामले में कोडरमा पुलिस ने शनिवार देर रात सिहोडीह के एक कोचिंग संस्थान से तीन संदिग्ध छात्रों को हिरासत में लिया है। ये सभी छात्र गिरिडीह के रहने वाले बताये जा रहे हैं। वहीं, कोडरमा, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम और गढ़वा जिलों में भी छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब तक कोचिंग संचालक, शिक्षक और परीक्षार्थी सहित दर्जनभर से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। कुछ आरोपियों के मोबाइल जब्त किये गये हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्रश्न पत्र लीक कहां से और कैसे हुआ। जैक ने परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिये सभी DEO को जिले के DC के संपर्क में रहने को कहा है, वहीं परीक्षा केंद्रो का लगातार निरीक्षण करने पर जोर दिया गया।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…











