UP : यूपी के बुलंदशहर के खानपुर के खिदरपुर गांव में अपने बेटे को बोर्ड परीक्षा दिलाने आई एक मां पर उसी के पति ने गोलियां बरसा दीं। प्रेमी भी गोलीबारी में लहूलुहान हो गया। पत्नी मौके पर ही मारी गई, वहीं उसका प्रेमी सरजीत लहूलुहान हो गया। प्रेमी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। अबतक के अनुसंधान से ये बातें सामने आई है कि प्यार की नई राह में नफरत की पुरानी बंदूक से गोलियां चल गई। दरअसल, गंगहरी गांव के नरेश की पत्नी एक साल पहले अपने पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। लेकिन जब वो अपने बेटे को परीक्षा दिलाने आई, तो पति का गुस्सा सातवें आसमान पर था। पहले से ताक में बैठे नरेश ने अचानक पिस्टल निकाली और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक गोली पत्नी की सिर में लगी और उसने वहीं दम तोड़ दिया। गोलियों की गूंज से गांव में तहलका मच गया। सूचना मिलते ही सिटी SP शंकर प्रसाद, CO दिलीप सिंह और थानेदार धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। हत्यारा पति वारदात के बाद भाग निकला। पुलिस उसे खोज रही है। इस तरह, जहां प्यार ने एक घर उजाड़ दिया, और नफरत ने एक जान ले ली।
#Bulandshahr
बच्चें को हाईस्कूल का पेपर दिलाने आई पत्नी व उसके प्रेमी पर पति ने चलाई गोली
आरोपियों ने कई राउंड की फायरिंग
गोली लगने से महिला व प्रेमी हुए गम्भीर रूप से घायल
थाना खानपुर क्षेत्र के खिदरपुर सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास का मामला@bulandshahrpol #BREAKING pic.twitter.com/4JcR48moXR— Prime News (@PrimeNewsInd) February 24, 2025
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें







