spot_img

तीन बच्चों की मां का अंत, किसी में गुस्सा तो किसी में खौफ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डूमर गांव में तब सन्नाटा चीख उठा, जब तीन बच्चों की मां रिंकी देवी की डेड बॉडी एक कुएं में मिली। रिंकी के मायके वालों का इल्जाम है कि रिंकी को साजिश के तहत कुएं में धकेल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह दहेज हत्या है। इल्जाम है कि मन की मुराद पूरी नहीं होने पर रिंकी को सताया, रूलाया और टार्चर किया जाता था।

जैसे ही यह मनहूस खबर बड़कागांव के गोंदलपूरा गांव पहुंची तो रिंकी के पिता गोविंद राणा की आंखों में आंसुओं की धार फूट पड़ी। उनका कहना था कि उन्होंने बेटी की शादी साल 2018 में बड़े अरमानों के साथ की थी, परंतु ससुरालवालों ने उसे कभी अपनाया नहीं। शादी के बाद से ही दहेज के नाम पर यातनायें दी जाने लगीं। कुछ दिन पहले रिंकी अपने मायके यज्ञ में शामिल होने आई थी। लेकिन जैसे ही उसका पति ऋतिक राणा हजारीबाग पहुंचा, उसने पत्नी को वापस बुला लिया। परिजनों का दावा है कि घर लौटने के बाद रिंकी को साजिश के तहत कुएं में धकेल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रिंकी की मौत की फैली खबर के बाद से किसी के होंठों पर ग़ुस्से की लकीर है, तो किसी की आंखों में खौफ। पुलिस ने पति समेत अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दर्ज केस में ऋतिक राणा, बसंत राणा, भुनेश्वर राणा, महेन्द्री देवी, कंचन देवी, तुलेश्वरी देवी व पूर्णिमा देवी को नामजद अभियुक्त ठहराया गया है। रिंकी के मायके वाले न्याय की आस में हैं। वहीं गांव की हवाओं में अब भी वह गूंज बाकी है..”बिटिया को इंसाफ मिलेगा?”

इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...