spot_img

राज्यपाल ने इन योजनाओं को बताया शानदार, बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन राज्यपाल संतोष गंगवार ने सदन को संबोधित किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया। विपक्ष के विरोध के बीच शुरू हुये राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना को शानदार पहल बताया गया। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि झारखंड सरकार महिला सशक्तिकरण के लिये कई योजनाएं चला रही है। इनमें फूलो झानो आशीर्वाद योजना और मंईयां सम्मान योजना शामिल हैं। वहीं, अबुआ आवास योजना के तहत 31 मीटर में 3 कमरों वाला मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। वहीं, किसानों के 2 लाख रुपये तक के लोन माफ किये गये।राज्यपाल ने बताया कि राज्य में 63 रोजगार मेलों में 81 भर्ती कैंप आयोजित किये गये। वहीं, खादी ग्रामोद्योग और सरकारी नौकरियों के जरिये भी रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड में तेजी से बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुये कहा कि रांची में कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण और राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। 1430 डीप बोरिंग के जरिये शहर में पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

इसी तरह एसटी-एससी छात्रों के लिये जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई। दुमका और बोकारो में 3 नये आवासीय विद्यालय खोले जायेंगे। अनाथ और दिव्यांग छात्रों के लिये वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना लागू की गई। 2100 से अधिक विद्यालयों में किचन गार्डन की स्थापना की गई। ICT कार्यक्रम के तहत डिजिटल स्मार्ट क्लास की सुविधा दी जा रही है।

अब आगे क्या

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत तो हो गई, लेकिन अब सबकी नजर सरकार के बजट पर टिकी है। आने वाले दिनों में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। सरकार जहां अपनी उपलब्धियों को गिनायेगी, वहीं विपक्ष अपनी रणनीति के साथ हमलावर रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...