Delhi : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-2 (ग्रैप) के तहत लागू प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है। चरण-2 (बहुत खराब) AQI: 301-400 के तहत डीजल जेनरेटर गाड़ियों के इस्तेमाल पर रोक, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा एवं प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। फिलहाल, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के चलते ग्रैप का पहला चरण प्रभावी था, जिसे अब हटा लिया गया है। इससे निर्माण कार्यों और ट्रैफिक संबंधी गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों से राहत मिलेगी। निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के उपाय, सड़क पर झाड़ू लगाने और पानी का छिड़काव एवं खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध था।













