Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में पांच नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप किया गया। इल्जाम है कि इन पांच लड़कियों के साथ 18 लड़कों ने गैंगरेप किया। ये पांचों लड़कियां एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में 18 लड़कों ने इन्हें घेर लिया और डरा-धमका कर गैंगरेप जैसी संगीन वारदात को अंंजाम दिया। पीड़िताओं को धमकी दी गई कि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद सभी कुकर्मी फरार हो गये। किसी तरह नाबालिग लड़कियां अपने-अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को सबकुछ बताया। गैंगरेप की शिकार लड़कियों के बयान पर रनिया थाने में केस दर्ज किया गया। खूंटी के पुलिस कप्तान अमन कुमार ने तोरपा के SDPO क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने फौरी कार्रवाई करते हुये कांड में शामिल 18 लड़कों को धर लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये सबके सब कुकर्मी भी नाबालिग हैं।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…











