spot_img

चोरदाहा पैक्स में बिना मुकाबला जीत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan : चौपारण प्रखंड के चोरदाहा पैक्स चुनाव में इस बार मुकाबले से पहले ही तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष पद पर सिर्फ एक नामांकन दाखिल होने के बाद सकलदेव यादव का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। गांव की चौपाल से लेकर बाजार तक अब इसी चर्चा की गूंज है। शुक्रवार यानी 8 मई को हुये नामांकन में दिन के 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रक्रिया चली। अध्यक्ष पद के लिये केवल सकलदेव यादव ने नामांकन दाखिल किया। वे बनिवाटांड़ निवासी विशुनधारी यादव के पुत्र हैं। BCO सह निर्वाचन पदाधिकारी Bhupnath Mahto ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। किसी उम्मीदवार के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं आई। अब 22 मई को आमसभा में उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जायेगी। वहीं, प्रबंध समिति के सभी सदस्य भी निर्विरोध चुने गये। इन नामों पर कपिल यादव, कृष्णा कुमार पासवान, ललिता देवी, नीतू देवी, चलितर तुरी, रिंकू देवी, अमित कुमार गुप्ता एवं बसंती देवी मुहर लगी। चोरदाहा में इस निर्विरोध चुनाव को आपसी सहमति, सामाजिक संतुलन और नेतृत्व पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : भगवान न करे ऐसा भाई!

इसे भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों में इस रोज से गर्मी की छुट्टियां, आदेश जारी

इसे भी पढ़ें : कोलकाता से चेन्नई तक सत्ता का महाशपथ कल, बदलेंगे राजनीतिक चेहरे…

इसे भी पढ़ें : IPL में खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स की एंट्री पर लग सकता है बैन?

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट चौधरी और किस मुख्यमंत्री की सबसे मोटी सैलरी… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...