spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

तुर्की में कोहराम, चारों तरफ बिछी ला*शें, अनगिनत इमारतें जमींदोज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तुर्की में तहलका मच गया। सोमवार की सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आने से कोहराम मच गया। भूकंप इतना खतरनाक था कि इसका असर सीरिया, इजराइल और लेबनान में भी हुआ। तुर्की में सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी अंकारा, नूरदगी में हुआ। वहीं आसपास के करीब 9 शहर की धरती कांपी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की में अबतक 1499 लोगों की मौत हो जाने की बातें सामने आई है। हजारों लोग लहुलूहान हो गये। कई इमारतें जमींदोज हो गई। मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा था। भारत के PM नरेंद्र मोदी ने तुर्की में हुये प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख जताया है। भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, यह निर्णय लिया गया कि राहत सामग्री के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और चिकित्सा दलों को तुर्की गणराज्य की सरकार के समन्वय से तुरंत तुर्की भेजा जाएगा। राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें, विशेष रूप से प्रशिक्षित श्वान दस्ते और आवश्यक उपकरण भूकंप प्रभावित क्षेत्र में उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों में 100 कर्मी शामिल हैं।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गाजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर और नूरदगी शहर से लगभग 26 किलोमीटर दूर था। यह 18 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर केंद्रित था। डेनिश भूवैज्ञानिक संस्थान का कहना है कि तुर्की में भूकंप के झटके ग्रीनलैंड तक महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारत धाराशायी हो गये। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने ट्विटर पर कहा कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेजा गया। उम्मीद है कि हम इस आपदा को एक साथ जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ पार कर लेंगे। तुर्की में दोबारा भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस बार रिक्टर पैमाने  पर तीव्रता 7.5 मापी गई। भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार तीन बजकर 54 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र अंकारा से 427 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। इससे पहले सुबह छह बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटकों से तुर्की, सीरिया में 1429 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें : कोयल नदी से बालू चुराने में शमीम खान एक बड़ा नाम, ऐसे खुला राज… देखें

इसे भी पढ़ें : गांववालों पर बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां, क्या हुआ उस उग्रवादी का हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : फौजी का बड़ी बेरहमी से किया था क*त्ल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें

इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में छा सकती हैं धुंध

इसे भी पढ़ें : बीवी और साली ने मिलकर जो आधी रात में किया… देखें

इसे भी पढ़ें : सरेराह घरवालों के सामने BJP नेता को उतारा मौ*त के घाट… देखें कैसे

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...