Kohramlive : साली की शादी की तैयारी देख लौट रहे BJP नेता नीलकंठ कक्केम को सरेराह परिवार वालों के सामने ही मौत के घाट उतार दिया गया। नीलकंठ की हत्या के पीछे नक्सलियों के हाथ होने का संदेह है। नीलकंठ के मारे जाने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में दहशत छा गई। वहीं साली के घर में छाई खुशियों में ग्रहण लग गया। यह दुस्साहसिक वारदात छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आवापल्ली थाना से कुछ दूर पेकरम में दिन-दहाड़े हुई। दिन के करीब 3 बजे हुई वारदात को अंजाम देने के बाद सारे नक्सली भाग निकले। मारे गये नीलकंठ कक्केम उसूर बीजेपी मंडल अध्यक्ष थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार BJP नेता नीलकंठ कक्केम अपने परिवार के साथ साली की शादी की तैयारी देखने रविवार को अपने पैतृक गांव पेकरम गये हुये थे। आज दोपहर 3 बजे के करीब पेकरम से वापस आवापल्ली लौट रहे थे। रास्ते में ही हथियारबंद कुछ नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया। नीलकंठ को गाड़ी से उतार कर उनके घरवालों के सामने ही उन्हें कुल्हाड़ी से काट डाला। उनपर चाकू से भी कई वार किये गये। मौके पर ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : केवल एक बाइक की खातिर बन गया खूनी : SP
इसे भी पढ़ें : ED को धमकाने वाले पांडेय पर केस, देखें…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बम ब्लास्ट…
इसे भी पढ़ें : पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : रांची में चलती कार में लगी भयानक आग…
इसे भी पढ़ें : सांसद रवि किशन के घर पसरा मातम… देखें
इसे भी पढ़ें :Pervez Musharraf : नहीं रहें पूर्व राष्ट्रपति…
इसे भी पढ़ें :किसान मेला में सेहत को तंदुरूस्त रखने के टिप्स दे गये डॉ वर्मा
इसे भी पढ़ें : बीवी और साली ने मिलकर जो आधी रात में किया… देखें












