KohramLive : भोरे-भोर बैंक के अंदर से जोरदार धुंआ निकलता देख हर कोई हैरान और परेशान हो गया। बैंक के मेन गेट में लगे ताले भी टूटे पाये गये। अंदर सारा सामान जलकर राख हो चुका था, केवल कैश सेव मिला। करीब 7 लाख रुपये सही सलामत हालत में मिले। आग लगने के कारण 45 लाख से ज्यादा की संपत्ति जलकर राख होने की आशंका जताई गई है। Bank की हालत देख ज्यादातर लोगों का कहना था कि यह चोर उचक्कों का काम है। हो सकता है कि सेंधमारी के बाद कैश हाथ नहीं लग पाने से खिजियाये बदमाशों ने बैंक के अंदर आग लगा दी। बैंक के बगल में पंचायत भवन का भी अपना निशाना बनाया। यह घटना मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ब्रहापुरकर्मन पंचायत के उत्तर ग्रामीण बैंक में हुई। इधर, बैंक में आग लगने की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाया। तब तक काफी देर हो चुका था।
Bank के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह में मिली जानकारी के बाद भागे-भागे कई लोग बैंक पहुंचे। Bank का ताला टूटा हुआ था। बैंक में आग लगी थी। बैंक में रखा करीब 7 लाख कैश सही सलामत हालत में मिला। लेकिन आग लगने से करीब 50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बैंक से सटे पंचायत भवन का भी ताला तोड़ दिया गया।
इधर, स्थानीय कुछ लोगों का कहना था कि इलाके में चोरी की वारदातें में इजाफा हुआ है। पंचायत भवन के गोदरेज का ताला तोड़ कर पूर्व के योजना का कागज़ात गायब कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।
इसे भी पढ़ें :एक-दूजे की हुई ये दो महिला क्रिकेटर, देखें तस्वीरें…
इसे भी पढ़ें :…और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :UPSC पास करने वाले पलामू के सौरभ की कहानी, जानिये कैसे अभाव में भरी ऊंची उड़ान
इसे भी पढ़ें :चारधाम यात्रा के नियम बदले, जानिए नहीं तो बिना दर्शन लौटना पड़ेगा
इसे भी पढ़ें :प्रेम प्रकाश को यहीं से लगी थी लॉटरी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पोलिंग पार्टी को बंधक बनाकर जवान का हथियार लूटा, जानिये क्या लगाया इल्जाम






