spot_img
spot_img

बिहार की जर्दालू आम पहुंचेगी राष्ट्रपति भवन से प्रधानमंत्री आवास तक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : भागलपुर के बागानों से उठी जर्दालू आम की खुशबू अब देश के सबसे बड़े संवैधानिक और राजनीतिक गलियारों तक पहुंचने वाली है। बिहार का यह मशहूर आम जल्द ही राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास और देश के कई विशिष्ट मेहमानों की मेज की शोभा बढ़ायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जर्दालू आम का विशेष उल्लेख किये जाने के बाद बिहार सरकार ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में सोमवार को बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह बिहटा स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचीं, जहां उन्होंने रेडिएशन सेंटर में जर्दालू आम की पैकेजिंग और संरक्षण की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

दिल्ली जायेगी 8 टन जर्दालू आम की खेप

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मीडिया को बताया कि बिहार से करीब आठ टन जर्दालू आम प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों, विदेशी प्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों को भेजे जायेंगे। इसके लिये विशेष पैकेजिंग का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जर्दालू आम केवल एक फल नहीं, बल्कि बिहार की पहचान और गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री द्वारा इसकी चर्चा किये जाने से राज्य के किसानों और बागवानों का मनोबल बढ़ा है और अब इसे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं।

बिहटा का रेडिएशन सेंटर बना जर्दालू का सुरक्षा कवच

बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रेडिएशन सेंटर इन दिनों खासा व्यस्त है। यहां आधुनिक तकनीक के जरिये आमों को इस तरह सुरक्षित रखा जा रहा है कि उनकी गुणवत्ता और ताजगी लंबे समय तक बनी रहे। करीब पांच एकड़ में फैला यह अत्याधुनिक केंद्र बिहार में फलों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। यहां आमों को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस कर उन्हें लंबी दूरी तक भेजने के लिये तैयार किया जाता है। कृषि और उद्योग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक रेडिएशन और पैकेजिंग तकनीक की मदद से जर्दालू आम लंबे समय तक ताजा रहता है। इससे फलों को देश के दूर-दराज इलाकों और विदेशों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सकता है। इसका सीधा फायदा किसानों और बागवानों को मिलेगा। उन्हें अपने उत्पाद के लिये बड़ा बाजार मिलेगा और बेहतर कीमत मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें : मधु पालक दीदियों के काम लाजवाब, देशभर के बाजारों तक पहुंचाने पर जोर…

इसे भी पढ़ें : अब जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी जानकारी, CM ने दिये स्पष्ट रोडमैप…

इसे भी पढ़ें : मजदूरी नहीं मिली, गुमला में मा’रधाड़…

इसे भी पढ़ें : केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची झारखंड मंत्रालय… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये बड़े टास्क…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...