PALAMU : पलामू जिले के पांडू गांव के रहनेवाले कुमार सौरभ ने UPSC की परीक्षा में 357वां रैंक प्राप्त किया है। सौरभ ने यह उपलब्धि अभाव और विपरीत परिस्थितियों में हासिल किया। 8 साल पहले सौरभ के पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया। परिवार दिल्ली से अपने गांव पांडू आ गया। मगर सौरभ का सपना था यूपीएससी में सफलता पाने का। फिर सौरभ के सपने को उड़ान देने का काम उसकी बड़ी बहन साक्षी ने किया। साक्षी ने गांव में ही कोचिंग पढ़ाकर भाई को दिल्ली में तैयारी के लिए भेजा। वह कोचिंग से जो भी पैसा मिलता उसे भाई को भेजा करती थी। सौरभ ने भी बहन की उम्मीदों को नहीं तोड़ा। जी-जान से तैयारी की और यूपीएसपी की परीक्षा में 357वां रैंक प्राप्त किया। रिजल्ट आने के बाद सौरभ ने परिवार के साथ खुशियां बांटी। सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय बड़ी बहन और मां को दिया। सौरभ ने कहा कि बहन ने जो आर्थिक और मानसिक रूप से मदद की, उसकी बदौलत ही मुझे यह सफलता मिली है।
13 जुलाई, 1999 को पलामू के छोटे से गांव पांडू में सौरभ ने जन्म लिया। स्कूली पढ़ाई पलामू के गांव में ही हुई है। 2015 में रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफयर इंस्टीच्यूट विश्रामपुर से मैट्रिक पास किया। इसके बाद गांव में रहकर कल्याण उच्च विद्यालय से 2017 में इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कालेज में स्नातक की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। 2020 में राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। सपना पूरा करने के लिए दिल्ली में रहकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू की। वाजीराव इंस्टीट्यूट में कोचिंग ली। इसके साथ ही सेल्फ स्टडी की।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में बाप ने 15 साल के बेटे को मारा छुरा, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया 2021 का Final Result, श्रुति शर्मा ने किया टॉप
इसे भी पढ़ें :1 जून से ‘Gold’ पर बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जान लें वरना…
इसे भी पढ़ें :BREAKING : दबंग जमीन कारोबारी कमल भूषण मारा गया, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जगह, हथियार और शूटर पहले से था तय, ऐसे हुई पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या, पढ़े …












