spot_img
spot_img
spot_img

पोलिंग पार्टी को बंधक बनाकर जवान का हथियार लूटा, जानिये क्‍या लगाया इल्‍जाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : गढ़वा के मेराल में बवाल हो गया। ग्रामीणों ने मतदान कराकर लौट रहे पोलिंग पार्टी को बंधक बना लिया। एक जवान की पिटाई कर दी और उसका हथियार भी लूट लिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में आई। तुरंत अतिरिक्‍त बल को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्‍कत के बाद ग्रामीणों के चंगुल से जवान को मुक्‍त कराया। वहीं मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कई और लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

दरअसल शुक्रवार को मेराल प्रखंड के कमरमा गांव के सेक्टर 10 से चुनाव कराकर एक पोलिंग पार्टी के अधिकारी निजी गाड़ी से मतपेटी लेकर गढ़वा लौट रहे थे। वहीं ग्रामीणों को मतपेटी बदले जाने की आशंका थी। शंका के आधार पर ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी का विरोध शुरू कर दिया। दोनोंं तरफ से कहासुनी के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। मतपेटी की सुरक्षा में लगे जवान बेंकटेश शर्मा की जमकर पिटाई कर दी और हथियार भी लूट लिया। करीब एक घंटे तक जवान को बंधक बनाए रखा। भीषण गर्मी में जवान को पानी तक पीने नहीं दिया। मेराल थानेेेेदार लालबिहारी प्रसाद दलबल के साथ पहुंचकर जवान को मुक्‍त कराया। मामले को एसपी अंजनी कुमार झा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले में आवश्यक के निर्देश दिए हैं।

Read More :अवैध कोयला खदानों के खिलाफ डीसी और डीएफओ ने की कार्रवाई, देखें…

Read More :चुम्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड… देखें

Read More :Breaking : राजधानी के इस विधानसभा क्षेत्र में लगा धारा-144

Read More :वेश्‍यावृति अब अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा, जानें…

Read More :प्रिंसिपल सर ने जबरन गेस्‍ट हाउस में रखा, सुनें पी‍ड़िता की जुबानी…‍

Read More :10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको किलर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...