spot_img
spot_img

डूब गये एक ही परिवार के 5 बच्चे, मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के मधुबनी से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बिस्फी प्रखंड के पतौना थाना क्षेत्र स्थित केरवार गांव में पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव के कुछ बच्चे घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत की ओर गये थे। खेत में दो साल पहले JCB मशीन से मिट्टी खनन के लिए लगभग 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। हाल की बारिश के बाद उसमें काफी पानी भर गया था। बच्चे उसी पानी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में दूसरे बच्चे भी पानी में उतरे और देखते ही देखते पांचों बच्चे गहरे पानी की चपेट में आ गये।

चार बहनें और एक भाई की चली गई जान

  • रिंकू कुमारी (12 वर्ष) – पुत्री दिनेश पंडित
  • बसंत पंडित (10 वर्ष) – पुत्र दिनेश पंडित
  • गोलू कुमार (14 वर्ष) – पुत्र छोटे पंडित
  • शिवानी कुमारी (14 वर्ष) – पुत्री ललित पंडित
  • नेहा कुमारी (12 वर्ष) – पुत्री नुनु पंडित
  • मृतक बच्चों में सगे और चचेरे भाई-बहन शामिल हैं।

चीखें सुनकर दौड़े ग्रामीण…

घटना के समय वहां मौजूद अन्य बच्चों ने अपने साथियों को डूबता देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जब एक-एक कर बच्चों के शव बाहर निकाले गए तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। बेनीपट्टी के SDM, DSP और पतौना थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी अब इस जेल में होगी शिफ्ट…

इसे भी पढ़ें : घुटनों के बल बैठा आर्मी ऑफिसर, वीडियो हुआ वायरल…

इसे भी पढ़ें : खान सर कोचिंग पर ह’मला, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 हिरासत में…

इसे भी पढ़ें : तेल, धुआं और जिद्दी चिकनाई से भरा एग्जॉस्ट मिनटों में होगा चमचम… जानें

इसे भी पढ़ें : घुमाने के बहाने गोद में उठाकर ले गया मासूम को, फिर जो किया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...