spot_img
spot_img

खान सर कोचिंग पर ह’मला, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 हिरासत में…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (खान सर) कोचिंग संस्थान पर हुये पथराव और मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिये गये लोगों में एक शिक्षक भी शामिल है। फिलहाल सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस की विशेष जांच टीम CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे की साजिश और शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

CCTV में दिखी पत्थरबाजी और तोड़फोड़

बीती रात करीब 10:10 बजे हुई इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग कोचिंग संस्थान के बाहर जमा होते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पत्थरबाजी, पोस्टर फाड़ने और तोड़फोड़ की घटना कैमरे में कैद हुई है।फुटेज में यह भी दिख रहा है कि कोचिंग संस्थान के एक सुरक्षा गार्ड को बाहर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। घायल गार्ड का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय कोचिंग संस्थान के अंदर एक कार्यक्रम चल रहा था। इल्जाम है कि हमलावर सुनियोजित तरीके से वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस का क्या कहना है?

पटना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोगों ने कथित तौर पर पथराव और तोड़फोड़ की थी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : तेल, धुआं और जिद्दी चिकनाई से भरा एग्जॉस्ट मिनटों में होगा चमचम… जानें

इसे भी पढ़ें : घुमाने के बहाने गोद में उठाकर ले गया मासूम को, फिर जो किया…

इसे भी पढ़ें : रिम्स में मीडिया एंट्री के लिए नया आदेश जारी… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में डबल म’र्डर…

इसे भी पढ़ें : घर में खूब बोलता है, बाहर जाते ही हो जाता है चुप बच्चा, जानें ऐसा क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...