spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक-दूजे की हुई ये दो महिला क्रिकेटर, देखें तस्‍वीरें…  

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk :  इंग्लैंड की महिला विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम का हिस्सा रहीं नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट ने आपस में शादी कर ली। दोनों महिला क्रिकेटर रविवार को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गईं। नताली ने इससे जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। वहीं इंग्लैंड क्रिकेट ने इस जोड़े को बधाई दी। क्रिकेटर से ब्रॉडकास्टर बनी इसा गुहा ने अपनी इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें शेयर की है। जानकारी के अनुसार करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और एक-दूजे के हो गये। कैथरीन ब्रंट और नेट सीवर ने अक्टूबर 2019 में सगाई की थी। अब दोनों ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया। वैसे दोनों की शादी आधिकारिक तौर पर सितंबर 2020 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। दोनों महिला खिलाड़ी ‘होम ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स में इंग्लैंड की ऐतिहासिक महिला विश्व कप 2017 जीत में अहम भूमिका निभाई थीं।

नेट सीवर और कैथरीन ब्रंट से पहले भी कुछ महिला क्रिकेटर्स आपस में शादी कर चुकी हैं। साल 2017 में न्यूजीलैंड की वूमेन्स क्रिकेटर्स एमी सैदरवेट और लिया ताहूहू ने शादी कर ली थी। फिर जुलाई 2018  में साउथ अफ्रीका की डेन वान निकर्क और फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर मारिजाने कैप ने शादी की थी। 2019 में न्यूजीलैंड की हेले जेनसन और ऑस्ट्रेलियाई निकोला हेनकॉक समलैंगिक विवाह बंधन में बंध गई थी।

कैथरीन ब्रंट और नेट सीवर ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। उस वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम ने पहले तीन गेम गंवा दिए थे, लेकिन बाद में लगातार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में इंग्लैंड को मेग लैनिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में बाप ने 15 साल के बेटे को मारा छुरा, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया 2021 का Final Result, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

इसे भी पढ़ें :1 जून से ‘Gold’ पर बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जान लें वरना…

इसे भी पढ़ें :BREAKING : दबंग जमीन कारोबारी कमल भूषण मारा गया, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जगह, हथियार और शूटर पहले से था तय, ऐसे हुई पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्‍या, पढ़े … 

इसे भी पढ़ें :

स्कूल में खू’नी तांडव! छात्र ने बरसाईं अंधाधुंध गो’लियां, तहलका…

Kohramlive : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके...

भारतीय करेंसी पर नेपाल का बड़ा फैसला…

Kohramlive : नेपाल ने भारतीय करेंसी को लेकर बड़ा...

‘मौ’त भी मंजूर, लेकिन लौटूंगी’… शेख हसीना का बड़ा ऐलान…

Kohramlive : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने...

7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट… जानें कहां

Kohramlive : जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत...

राष्ट्रपति ने अपने पद से दिया इस्तीफा…

Kohramlive : बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

स्कूल में खू’नी तांडव! छात्र ने बरसाईं अंधाधुंध गो’लियां, तहलका…

Kohramlive : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके...

भारतीय करेंसी पर नेपाल का बड़ा फैसला…

Kohramlive : नेपाल ने भारतीय करेंसी को लेकर बड़ा...

‘मौ’त भी मंजूर, लेकिन लौटूंगी’… शेख हसीना का बड़ा ऐलान…

Kohramlive : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने...

7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट… जानें कहां

Kohramlive : जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत...

राष्ट्रपति ने अपने पद से दिया इस्तीफा…

Kohramlive : बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने...