spot_img

…और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur/Sanjay Kapardar) : लव मैरिज के बाद बेटी और बाप के रिश्ते में ऐसा खरोंच आया कि दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे। इकलौती बेटी यामिनी सबसे नाता तोड़ अपने प्रेमी राहुल कुजूर का हाथ थाम उसके घर चली गई। राहुल कभी यामिनी के पिता कमल भूषण का पहरेदार था। राहुल के पिता डब्लू कुजूर और यामिनी के पिता कमल भूषण कभी जिगरी दोस्त हुआ करते थे, पर अब दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन हो गये थे। दुश्मनी का आलम यह था कि जब कभी कमल भूषण पर आफत आती थी, तब गुनाहगार बेटी और दामाद को ठहराया जाता। वहीं इसी साल बीते 23 फरवरी को नामकुम के सदाबहार चौक पर जब यामिनी और राहुल पर गोलियां चली, तब बेटी ने कहा.. यह काम उसके बाप कमल भूषण का है। बेटी-दामाद तब फॉच्यूनर गाड़ी में सवार थे। अनुसंधान में पिता कमल भूषण पर लगे इल्जाम को पुलिस ने क्लिन चिट दे दिया। साल 2006 की 20 जून को सुखदेव नगर थाना इलाके में मारे गये जमीन कारोबारी रामाधार सिंह कांड में भी कमल भूषण का नाम उछला था।

पेशे से वकील कमल भूषण वर्ष 1994-95 से जमीन खरीद-बिक्री के धंधे से जुड़ा। कांके और इटकी रोड में कई बड़े भूखंड की खरीद बिक्री से उसकी तकदीर संवर गयी। झारखंड अलग होने के बाद वह बड़ा जमीन कारोबारी बन गया। उसके ताल्लुकात बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ हो गई। इसमें कुछ ऐसे लोग भी थे जो उसे हर मुसीबत से बचा लेते थे। कमल भूषण ने कई हथियारों के लाइसेंस भी बनवा लिये थे। राजधानी के कई छोटे-बड़े जमीन माफियाओं के साथ उसके गहरे ताल्लुकात थे। दिखने में बिल्कुल शांत और सौम्य कमल भूषण को ज्यादातर लोगों ने धोखा ही दिया। जिस किसी को उसने अपने करीब ज्यादा सटाया उसने सबसे तीखी चोट दी।

कमल भूषण के दुश्मनों की लिस्ट में एक नाम डब्लू कुजूर का भी है। एक समय डब्लू कुजूर जमीन कारोबारी कमल भूषण के लिए अपनी जान छिड़कता था। डब्लू की वफादारी को देख कमल भूषण ने उसे अपना बिजनेस पार्टनर बना लिया था। डब्लू ने भी हर रिश्ता खूब निभाया। इन दोनों में तब 36 का आंकड़ा हो गया, जब डब्लू का बेटा राहुल कमल की इकलौती बेटी को लेकर भाग गया। यह बात बीते साल 26 मई के आसपास की है। तब कमल भूषण ने कहा था कि चाहे जो हो जाये, वह कभी अपनी बेटी की गलती को माफ नहीं करेगा। घर दरवाजा सदा के लिए उसके लिए बंद हो गया। इकलौती बेटी के भाग जाने से दुखी कमल इसका गुनाहगार राहुल और उसके पिता डब्लू कुजूर को समझने लगा था। वहीं राहुल के घरवाले यामिनी को बेटी की तरह रखने लगे। डब्लू भी इलाके में अपनी एक अलग हस्ती रखता है। उसका छोटा भाई छोटू कुजूर बिगड़ा मिजाज का है। सोमवार को दिनदहाड़े कमल भूषण के मारे जाने के बाद छोटू कुजूर का एक ऑडियो बहुत जोर से वायरल हो रहा है। छोटू दावा कर रहा है कि कमल भूषण के जितने भी पार्टनर औऱ करिबी दोस्त हैं, उन्हें वह नहीं छोड़ेगा। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि कोहरामलाइव नहीं करता। छोटू कुजूर ने आज कुछ मीडियावालों से यह सबकुछ शेयर भी किया है।

मधुकम में रहने वाले बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण आज किसी काम से अपनी काली रंग की इको गाड़ी से निकला था। वह जैसे ही गैलेक्सिया मॉल के पास पहुंचा। तब वह गाड़ी रोक फोन पर बात करने लगा। उसी समय पहले से घात लगाये अपराधियों ने बिल्कुल नजदीक से उसपर गोलियां बरसा दी। खून से लथपथ कमल को देवकमल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गोली उसके सिर औऱ शरीर के अन्य हिस्से में लगी थी। इधर गोली मारने वाले दोनों शूटरों ने एक शख्स का स्कूटी लूट लिया और उसी से बड़े आराम से वहां से भाग निकले। मौके पर सिटी एसपी अंशुमन कुमार से लेकर कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। सुखदेव नगर की थानेदार ममता कुमारी ने बताया कि अबतक गोली मारने वाले शूटरों को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर रांची के पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि हत्यारों को खोज निकालने के लिए एक SIT का गठन कर दिया गया है। बहुत जल्द हत्यारे पकड़े जायेंगे। वहीं मारे गये कमल की बेटी यामिनी की सास सुशीला ने कहा कि पुलिस उनकी बहू को पकड़ कर ले गई है। हत्य़ा से उसका कोई लेना-देना नहीं। पुलिस नाहक उनलोगों को बार-बार तंग करती है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में बाप ने 15 साल के बेटे को मारा छुरा, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया 2021 का Final Result, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

इसे भी पढ़ें :1 जून से ‘Gold’ पर बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जान लें वरना…

इसे भी पढ़ें :BREAKING : दबंग जमीन कारोबारी कमल भूषण मारा गया, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जगह, हथियार और शूटर पहले से था तय, ऐसे हुई पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्‍या, पढ़े …

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...