Ranchi (Neeraj Thakur) : शासन प्रशासन में अपनी हुकूमत और हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश के बॉडी गार्ड को क्लोज कर लिया गया था। क्लोज करने वाले रांची के पूर्व सार्जेंट मेजर राजेश रंजन को दंडित होना पड़ा। उनका रांची से गिरिडीह ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं गिरिडीह के सार्जेंट मेजर अभिनव कुमार को रांची बुला लिया गया। अभिनव एक IPS के दुलरुवा हैं… नाम नहीं छापने की शर्त पर एक बड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि रांची जिला सुरक्षा समिति की हुई बैठक में प्रेम प्रकाश को मुफ्त में मिले बॉडीगार्ड के बारे में लिखित आदेश सार्जेंट मेजर ने मांगा। ताकि पेमेंट पर दिया जा सके। पर उन्हें कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया। तब सत्ता में हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश ने सार्जेंट मेजर को खूब भला-बुरा भी कहा था। तब वह जोश में यहां तक बोल गया कि… बूट लादने तुम भी जाओगे और एमवी राव भी जायेगा। इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेम प्रकाश का जलजला ऐसा है कि वह डीसी और एसपी स्तर तक के अधिकारी को तू-तड़ाक करके बुलाता है। वहीं अधिकारी भी जी हुजूरी में लगे रहते हैं। एक अधिकारी पैर तक छूता है। बिना कोई कागजी प्रक्रिया के प्रेम प्रकाश को बॉडीगार्ड दिया गया था। सार्जेंट मेजर से मौखिक सिर्फ इतना कहा गया था… ‘अरे दे दो यार, बहुत बड़ा चीज है प्रेम भईया। रात-बिरात ‘तलब’ होने पर एक फोन पर सारा जुगाड़ कर घर पहुंचा देता है। चाहे वह शराब हो, कवाब हो या फिर कुछ और…’।
चाहे सरकार जिसकी रही प्रेम प्रकाश की हिम्मत बनी रही। फ्रॉडगिरी कर बिहार से भागा प्रेम प्रकाश के जिंदगी में दो देवियों की रहमत खुलकर बरसी। हर तरह की बला को बेखटके दूर करने में माहिर ताकतवर बाला की आभा और प्रताप से प्रेम को पूजा मिली।
प्रेम प्रकाश को बेहद करीब से जानने वाले एक शख्स ने बताया कि पूजा सिंघल से प्रेम प्रकाश को दूधो नहाओ, फूलों फलो का आशीर्वाद मिलता रहा। प्रेम की चाहत पर मनचाहा कंपनी को पहली दफा आंगनबाड़ी में पोषाहार सप्लाई करने का काम मिला। यह काम कुल 17 सौ करोड़ रुपये का था। तब पूजा सिंघल समाज कल्याण विभाग की डायरेक्टर हुआ करती थी। गांव, देहात और शहर के कुपोषित बच्चों और कमजोर मां, बेटी, बहू के पोषक आहार का भी कोई हिसाब किताब विभाग के पास नहीं। 17 सौ करोड़ के इस फंड में सेंट्रल गवर्मेंट 60% और स्टेट गवर्मेंट 40% फंड रिलीज करता है। तीन साल के इस काम को बढ़ा कर पांच साल कर दिया गया। प्रेम प्रकाश की लॉटरी यहीं से लगी। दोबारा फिर 17 सौ करोड़ रुपये का यही काम तीन बड़ी कंपनियों को मिला। यह तीनों कंपनी को काम दिनाने वाला लाइजनर प्रेम प्रकाश है। दो कंपनी का कार्यालय बोकारो और एक कंपनी का कार्यालय पतरातू में है। एक कंपनी के मालिक चढ्ढा और दूसरी कंपनी के मालिक अग्रवाल हैं। चढ्ढा यूपी की बड़ी हस्ती हैं। आंगनबाड़ी तक अनाज पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्टर का काम प्रेम प्रकाश की मेहरबानी से धनबाद के रूपेश को मिला। बदले में हर माह प्रेम प्रकाश को बतौर कमीशन मोटी रकम मिलती है। इस बार के फंड का भी कोई हिसाब किताब नहीं। इस मसले पर भी प्रेम प्रकाश से ई़डी पूछताछ करने वाली है।
अगर मामले की गहराई से जांच की गई तो बहुत बड़ा घोटाला सामने आयेगा। प्रेम प्रकाश के बेहद करीबी एक शख्स ने बताया कि वह बहुत बड़ी हस्ती है। उतना ही शातिर है। ईडी उसे हजार बार बुला ले, पर उसके पास से फूटी कौड़ी नहीं मिलेगी। पांच मिनट के अंदर पांच करोड़ से भी ज्यादा रुपये तुरंत कहीं भी खपाने का दमखम रखता है। ईडी की गिरफ्त में प्रेम प्रकाश जैसे ही आया, टॉप लेवल के कई IAS और IPS की नींद उड़ गई। कुछ छुट्टी पर चले गये, तो कुछ बीमार पड़ गये। कई तो रातो-रात बाई रोड बाहर निकल गये। एक आईएएस का रहने का पूरा इंतजाम जयपुर में किया गया है। सूत्रों का दावा है कि नोयडा का एक चक्कर लगा लेना ही काफी होगा, आखिर क्या वजह है कि झारखंड की सबसे ज्यादा लग्जरी गाड़ियां नोयडा की सड़कों पर दिखाई दे रही है। प्लेन और ट्रेन से मोटी रकम लेकर जाना बड़ा रिस्की काम है, इस कारण बाई रोड बेहतर माना गया। कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। वहीं केवल राज्य के 38 हजार 482 आंगनबाड़ी में झांक लिया जाये तो अब तक का सबसे बड़ा घोटाला सामने आयेगा।
इसे भी पढ़ें :अब ‘अपना घर’ बनाना हुआ महंगा, सीमेंट की कीमत बढ़ी
इसे भी पढ़ें :पुरुषों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है लौंग का तेल, जानिए इस्तेमाल का तरीका
इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर आग का गोला बनी बारातियों से भरी बस, देखें…
इसे भी पढ़ें :दो मासूम और 3 बहनों की कुएं से मिली लाश, जानिये क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :यामी गौतम का बॉलीवुड पर खुलासा, बोली- न चाहते हुये भी करना पड़ा ये काम…
इसे भी पढ़ें :कांके के तत्कालीन सीओ प्रभात भूषण सिंह सस्पेंड
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो








