Kohramlive Desk : कार या बाइक चलाने वालों के लिए काम की खबर है। कार या बाइक चलाते समय सिर्फ डीएल और RC होने से काम नहीं चलेगा। हमें सभी को कई दूसरे ट्रैफिक नियमों का पालन करना पड़ता है। कई बार हम जाने अनजाने में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर बैठते हैं और हमारा चालान कट जाता है। कई बार तो हमें पता भी नहीं होता कि हमारा चालान कट गया है। अगर आप भी बाइक या गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो बेहतर होगा कि एक बार चेक कर लें कि आपको कोई चालान तो नहीं। यह काम घर बैठे ऑनलाइन ही हो जाएगा। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। तो आइये जानते हैं इसका तरीका….
दरअसल, इन दिनों ट्रैफिक पुलिस सिर्फ एक फोटो खींचकर चालान कर देती है। इसके अलावा, जगह-जगह लगे स्पीड कैमरे भी आपको बिना पता लगे चालान कर देते हैं. इसलिए कई बार हमें चालान कटने का पता भी नहीं लगता। हालांकि आप परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in के जरिए इसका पता लगा सकते हैं। यहां हम आपको अपने E-Challan स्टेटस का पता लगाने का तरीका बता रहे हैं।
E-Challan ऑनलाइन कैसे देखें
- सबसे पहले आधिकारिक सरकारी वेबसाइट (https://echallan.parivahan.gov.in/) पर जाएं।
- ‘Check Online Service’ ऑप्शन पर जाएं और नीचे दिए गए Check Challan Status पर क्लिक करें।
- आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा, जहां आपको चालान संख्या, वाहन संख्या (चेसिस/इंजन संख्या के साथ) या अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर में से कोई एक चीज दर्ज करनी होगी।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद, ‘Get details’ ऑप्शन पर क्लिक करें और सही कैप्चा दर्ज करें।
- यहां आपको कोई भी पेंडिंग चालान स्टेटस दिख जाएगा. अगर कोई चालान नहीं होगा तो Challan Not Found लिखा होगा।
इसे भी पढ़ें : रांची के लोगों को हेवी ट्रैफिक से जल्द मिलेगा छुटकारा, सीएम हेमंत ने कर दिया है इंतजाम
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड और हिमाचल में तबाही का मंजर, हो गये बड़े हादसे, देखें
इसे भी पढ़ें : थाना के बाहर जमकर बवाल, पुलिस-पब्लिक आमने सामने
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नगर निगम ने ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल हटाया, लालू से लगाई गुहार तो वापस मिला ठेला










