spot_img
spot_img

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ससुराल जा रहे एक युवक को बीच रास्ते में तीन हथियारबंद अपराधियों ने घेर लिया। रिवॉल्वर की नोक पर बदमाशों ने युवक से 1.20 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीन ली और पलक झपकते ही फरार हो गये। खबर है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महतोडीह निवासी मो. रुस्तम अंसारी रविवार को अपने घर से नगदी लेकर बाइक से ससुराल बनसिमी जा रहे थे।

सुनसान मोड़ पर बदमाशों ने घेरा

बताया जा रहा है कि जैसे ही मो. रुस्तम अंसारी महेशमुंडा चौक से आगे कोयरीडीह मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से बाइक पर सवार तीन अपराधी तेजी से आये और उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। सुनसान जगह का फायदा उठाते हुये बदमाशों ने रिवॉल्वर तान दी। हथियार देखकर युवक घबरा गया और विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद अपराधियों ने उनके पास मौजूद 1 लाख 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गये।अचानक हुई इस घटना से युवक पूरी तरह घबरा गया। कुछ देर तक वह समझ ही नहीं पाया कि आखिर उसके साथ हुआ क्या है। संभलने के बाद उसने किसी तरह अपने रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही गांडेय के थानेदार अमित कुमार चौधरी और SI संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

इसे भी पढ़ें : 30 जून के बाद बंद हो सकती है LPG सब्सिडी, तुरंत करें ये काम, वर्ना…

इसे भी पढ़ें : वोटर लिस्ट से इनका नाम नहीं कटेगा… जानें

इसे भी पढ़ें : योग से तन-मन में घुली नई ऊर्जा, जीवनशैली अपनाने पर जोर…

इसे भी पढ़ें : झमाझम बारिश से तर हुआ झारखंड, अगले 5 रोज मौसम रहेगा मेहरबान…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...