spot_img

रांची के लोगों को हेवी ट्रैफिक से जल्द मिलेगा छुटकारा, सीएम हेमंत ने कर दिया है इंतजाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मुख्यमंत्री ने किया 666.13 करोड़ रुपये से बनने वाली रांची की विभिन्न सड़कों का शिलान्यास
  • सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होकर मेकॉन गोलचक्कर तक 2.34 कि.मी. का बनेगा चार लेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड आर.ओ.बी
  • रांची रिंग रोड के नेवरी विकास विद्यालय से बूटी मोड़ होकर कोकर चौक, कांटाटोली चौक होते नामकोम आर.ओ.बी तक कुल 15.214 कि.मी. की बनेगी फोर लेन सड़क
  • अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक 5.300 कि.मी सड़क का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण
  • पथ निर्माण विभाग द्वारा 20 महीने के अंदर इन योजनाओं को पूरा कर लेने का लिया गया है संकल्प
  • सड़कों के निर्माण से पूरे शहर को मिलेगा लाभ : सीएम हेमंत सोरेन

Ranchi : राजधानी रांची के लोगों को जल्द ही हेवी ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा। युवा सीएम हेमंत ने इसकी तैयारी कर ली है। रांची में फोरलेन सड़कों का जाल बिछने जा रहे हैं। इसकों लेकर आज उन्होंने सरना स्थल मैदान, सिरमटोली, रांची में पथ निर्माण विभाग द्वारा सिरमटोली चौक-राजेंद्र चौक-मेकॉन गोलचक्कर तक फोर लेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य एवं अन्य योजनाओं के शिलान्यास किया। सीएम हेमंत सोरेन ने कृष्ण जनमाष्टमी की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि इस शुभ दिन को हम रांची की जनता के लिए तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं। इन सड़कों का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा 20 महीने के अंदर करा लेने का संकल्प लिया गया है। सरना अखाड़ा से शुभारंभ हो रही इन योजनाओं में आप सब के सहयोग से हम इसे लक्षित समय से भी पूर्व पूरा करने का प्रयास करेंगे।

सड़कों के निर्माण के बाद ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात

सीएम हेमंत ने कहा कि कटहल मोड़ से अरगोड़ आने के क्रम में हमेशा सड़क जाम का सामना करना पड़ता है। सड़क चौड़ीकरण से आम जनता को इस समस्या से निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची शहर के अंदर आने वाली सड़कों के संकरा होने से हमेशा जाम लगता है। इन सड़कों के निर्माण के बाद ट्रैफिक की समस्या से बहुत हद तक निजात मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लिए कम से कम जमीन अधिग्रहण किया गया है। साथ ही जिनकी जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें सरकार उचित मुआवजा भी दे रही है। सड़कों के बनने से पूरे शहर को लाभ होगा।

हम सब मिलकर सहयोग की भावना से कार्य करें

सीएम हेमंत ने कहा कि सरकार राज्य की आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए योजना बनाकर कार्य करती है। नियम आपकी बेहतरी के लिए बनाये जाते हैं। सरकार की संपत्ति को लावारिस न समझें, अपनी संपत्ति की तरह इनका ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि लोग जल्दबाजी में शॉर्टकट लेने के चक्कर मे सड़क नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे कई बार बड़े हादसों का शिकार हो जाते हैं। कुछ लोग कूड़ा जहां तहाँ डाल देते हैं, हम सबों को अपनी आदतों में सुधार लाना होगा। इन समस्याओं के समाधान हेतु हम सब को मिलकर सहयोग की भावना से कार्य करना होगा।

कुल 666.13 करोड़ रुपये की योजनाओं का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग के कुल 666.13 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसके तहत सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होकर मेकॉन गोलचक्कर तक 2.34 कि.मी. का फोरलेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड आर.ओ.बी का निर्माण होगा, जिसकी कुल लागत 339.69 करोड़ रुपये है। वहीं राँची रिंग रोड (नेवरी विकास विद्यालय) से बूटी मोड़ होकर कोकर चौक, कांटाटोली चौक होते हुए नामकोम आर.ओ.बी तक कुल 15.214 कि.मी. फोरलेन का निर्माण होगा, जिसकी लागत 129.16750 रुपए है। साथ ही कुल 197.28 करोड़ रुपये की लागत से अरगोड़ा चौक से कटहलमोड़ तक 5.300 कि.मी. सड़क का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

सीएम हेमंत ने शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात सिरमटोली चौक-राजेंद्र चौक-मेकॉन गोलचक्कर तक बन रही फोरलेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य का पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने रातु रोड गोलचक्कर, नागा बाबा खटाल से कचहरी तक की सड़़कों और आवागमन व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद विजय हांसदा, सांसद संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, विधायक रांची सीपी सिंह, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : आखिर किसे कोसे यह मां, बिगड़े सिस्टम की कोख में ही मर गया उसका बच्चा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : फौजी ने बनवाया था दुल्हन के लिए जेवर, फिर हो गया बड़का कांड… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

ऑनर किलिंगः दो बेटियों को पीट-पीटकर मा’र डाला…

UP : प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने...

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...