Garhwa (Nityanand Dubey) : शनिवार को गढ़वा के मेराल थाना पर हासनदाग के आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया है। जमकर बवाल हुआ। इस दौरान पुलिस को भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस बवाल में कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। वहीं करीब 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। उधर, पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। डीएसपी अवध यादव भी मौके पर पहुंच चुके थे। हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में फ़ोर्स बुला लिया गया है। आक्रोशित लोग हासनदाग में मारे गए नाथन चौधरी के संदेही हत्यारों को पुलिस पर छोड़ने का इल्ज़ाम लगा रहे हैं।
गुरुवार को यूरिया नदी में मिली थी नाथन चौधरी की डेड बॉडी
गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा ने पथराव की घटना को कंफर्म किया है। एसपी ने बताया कि ग्रामीण नाथून चौधरी के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मृतक के परिजनों द्वारा कुछ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार लोगों को थाने में पूछताछ के लिए लाया गया था, लेकिन उनके सबूत नहीं मिलने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। जांच चल रही है। दोषी बख्से नहीं जाएंगे। कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : आखिर किसे कोसे यह मां, बिगड़े सिस्टम की कोख में ही मर गया उसका बच्चा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया के घर सहित 21 ठिकानों पर CBI की रेड, जानें क्या बोले डिप्टी सीएम
इसे भी पढ़ें : पलामू में श्यामा चौधरी को मारी ताबड़तोड़ गोलियां… देखें
इसे भी पढ़ें : फौजी ने बनवाया था दुल्हन के लिए जेवर, फिर हो गया बड़का कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इन Youtube channels को मोदी सरकार का बड़ा झटका, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट तय करेगा मुफ्त चुनावी वादों की परिभाषा… देखें
इसे भी पढ़ें : बाबा रामदेव को दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- न करें लोगों को गुमराह
इसे भी पढ़ें : अगर आप नई बाइक खरीदने जा रहे हैं तो रुक जाइये, Bajaj ला रही सस्ती बाइक
इसे भी पढ़ें : JSSC ने उद्योग विभाग में निकाली बंपर वैकेंसी, 63000 रुपये तक मिलेगी सैलरी









