spot_img

उत्तराखंड और हिमाचल में तबाही का मंजर, हो गये बड़े हादसे, देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी मॉनसूनी बारिश का कहर जारी है। बारिश के बाद अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई घर पानी में बह गए। वहीं, एक सरकारी बयान में बताया गया है कि भारी मॉनसूनी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है और 13 के मारे जाने की आशंका है। राहत बचाव कर्मियों ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का दौरा किया।

ताजा हालात पढ़ें 

  • हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य के मारे जाने की आशंका है। राज्य के हमीरपुर जिले में अचानक आई बाढ़ में फंसे 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
  • कांगड़ा जिले में चक्की पुल सुबह भारी बारिश के कारण ढह जाने के बाद जोगिंद्रनगर और पठानकोट रूट के बीच ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने पुल को असुरक्षित घोषित कर दिया था।
  •  मंडी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में एक लड़की की मौत हो गई। शुक्रवार की रात मंडी-कटोला-प्रसार मार्ग पर बागी नाले में एक बच्ची का शव उसके घर से करीब आधा किमी दूर बरामद किया गया, जबकि उसके परिवार के पांच सदस्य बह गए।
  • हिमाचल प्रदेश के गोहर विकासखंड के काशान गांव में भूस्खलन के बाद एक अन्य परिवार के आठ सदस्यों के भी उनके घर के मलबे में दबे होने की आशंका है। हालांकि अभी तक शव नहीं निकाले जा सके हैं। अचानक आई बाढ़ और कई बार भूस्खलन के बाद मंडी जिले की कई सड़कें भी अवरुद्ध हो गई हैं।
  •  उत्तराखंड की बात करें तो राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लापता हो गए। कई पुल बह गए।
  •  मूसलाधार बारिश ने टिहरी जिले के ग्वाद गांव में दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे सात लोग मलबे में दब गए। टिहरी के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि मलबे के नीचे से दो शव बरामद किए गए हैं।
  • टोंस नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर टपकेश्वर की गुफाओं में भी पानी घुस गया है।
  •  देहरादून के रायपुर क्षेत्र के सरखेत गांव में तड़के लगभग 2.15 बजे बादल फटा। थानो के पास सोंग नदी पर एक पुल बह गया, जबकि मसूरी के पास लोकप्रिय पर्यटन स्थल केम्प्टी फॉल्स में भी पानी की धारा ने विकराल रूप ले लिया है।
  •  ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग तोताघाटी में अवरुद्ध है। ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग नागनी में अवरुद्ध है और नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध है।
  • जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्‍खलन के कारण मिट्टी का मकान गिरने से दो बच्‍चों की मौत हो गई। बचाव दल ने नाबालिगों के शवों की पहचान 3 साल की उम्र के आरिफ और बिल्ला सोन के दो महीने के गनी के रूप में की।
spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित