spot_img
spot_img

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये बेहतरीन मौका है। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत उप निदेशक (चिकित्सा), जूनियर प्रोग्रामर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट सहित कुल 53 रिक्त पदों को भरा जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया केवल NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जायेगी। भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवारों से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रीधारकों तक के लिये अच्छा मौका है।

पदवार रिक्तियां

पद का नामसमूहरिक्तियां
उप निदेशक (चिकित्सा)A02
जूनियर प्रोग्रामरB01
जूनियर अकाउंटेंटC04
स्टेनोग्राफरC07
जूनियर असिस्टेंटC39
कुल53

शैक्षणिक योग्यता

उप निदेशक (चिकित्सा): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल विषय में स्नातकोत्तर (PG) डिग्री।

जूनियर प्रोग्रामर: कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक, बीई, बीसीए अथवा समकक्ष योग्यता।

जूनियर अकाउंटेंट: गणित, सांख्यिकी या वाणिज्य (कॉमर्स) विषय से स्नातक।

स्टेनोग्राफर: 12वीं पास के साथ शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट तथा टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की दक्षता।

जूनियर असिस्टेंट: 12वीं पास एवं कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान आवश्यक।

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जबकि दूसरे चरण में पदानुसार कौशल परीक्षा ली जाएगी।

प्रथम चरण: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

  • कुल 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • अधिकतम 200 अंक
  • परीक्षा अवधि 180 मिनट (3 घंटे)
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग
  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक
  • SC/ST/PwD/ESM अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक

द्वितीय चरण: कौशल/कंप्यूटर परीक्षा

  • कुल 100 अंक
  • परीक्षा अवधि 75 मिनट
  • पद के अनुसार टाइपिंग, डेटा एंट्री, कंप्यूटर दक्षता या शॉर्टहैंड टेस्ट
  • CBT में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक रिक्ति के लिए 5 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा
  • न्यूनतम योग्यता अंक प्रथम चरण के समान रहेंगे

ऐसे करें आवेदन

  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
  • भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • “New Registration” विकल्प चुनकर पंजीकरण करें।
  • प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • आवेदन पत्र की जांच कर फाइनल सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

इसे भी पढ़ें : आद्रा नक्षत्र का आगमन कल, जुड़ी हैं खास मान्यतायें… जानें

इसे भी पढ़ें : ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

इसे भी पढ़ें : 30 जून के बाद बंद हो सकती है LPG सब्सिडी, तुरंत करें ये काम, वर्ना…

इसे भी पढ़ें : वोटर लिस्ट से इनका नाम नहीं कटेगा… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे ये प्रिसिंपल…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...