5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, ‘मामा’ ने ले ली जा’न…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर इंसान को झकझोर कर रख दिया है। मालिकडीह बस्ती में पांच साल की मासूम बच्ची की मौत के बाद पूरे इलाके के लोगों में गुस्सा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान रिश्ते में मामा लगने वाला मनोज मरांडी वहां पहुंचा और बच्ची के साथ जघन्य अपराध किया। कुछ समय बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो बच्ची गंभीर हालत में मिली। बच्ची की स्थिति देखकर परिजन घबरा गये और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने बच्ची को बचाने के लिये हरसंभव प्रयास किया, आखिरकार इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया, वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुये आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अपराध समाज को शर्मसार करते हैं और दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके।

इसे भी पढ़ें : एक साथ 40 अधिकारियों का तबादला…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने अफसरों को दिया मिशन मोड में काम करने का मंत्र…

इसे भी पढ़ें : खेत से उठी चीख पर बेकाबू हुई भीड़, युवक के मा’रे जाने के बाद मचा ब’वाल…

इसे भी पढ़ें : BIT मेसरा में झारखंडी छात्रों को बड़ा झटका, खत्म हुआ 50% स्टेट कोटा…

इसे भी पढ़ें : अचानक चौपारण थाना पहुंचे SP… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण से रवाना हुआ श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रचार रथ…

Chouparan : आस्था, भक्ति और उत्साह का रंग अब...

दो महिला और एक नाइट गार्ड के भरोसे करोड़ों का सेंटर… देखें वीडियो

Ranchi/Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : जिस स्वच्छता केंद्र को गांव-गांव में...

NEET Re-Test को लेकर धनबाद अलर्ट मोड में, 21 जून को होगी परीक्षा…

Dhanbad : मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना संजोये...

नाम छूट न जाये, रांची के हर बूथ पर 6 और 7 जून को लगेगा विशेष कैंप…

Ranchi : लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता...

रांची से नेपाल घूमने गया परिवार, चोरों ने उड़ाये 25 लाख के गहने…

Ranchi : राजधानी रांची में चोरों का इकबाल बुलंद...