नाम छूट न जाये, रांची के हर बूथ पर 6 और 7 जून को लगेगा विशेष कैंप…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है और उसकी पहचान है मतदाता सूची। इसी सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिये रांची जिला प्रशासन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 6 जून (शनिवार) और 7 जून (रविवार) को विशेष कैंप लगाया जायेगा, जहां अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग की जायेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने साफ कहा है कि इस अभियान को किसी भी हाल में हल्के में नहीं लिया जाये। मतदाताओं की मैपिंग और सूची के शत-प्रतिशत सत्यापन को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।

हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO

विशेष कैंप के दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। हालांकि जनगणना कार्य में लगे BLO सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बूथों पर उपलब्ध रहकर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य करेंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाये और सभी का विवरण सही तरीके से दर्ज हो।

DC ने बुलाई अहम बैठक

इस अभियान की तैयारियों को लेकर समाहरणालय के ब्लॉक-बी स्थित कक्ष संख्या 505 में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में BLO सुपरवाइजर्स की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू सहित कई अधिकारी और BLO सुपरवाइजर मौजूद रहे। बैठक में DC ने BLO सुपरवाइजर्स को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने अधीन कार्यरत BLO की नियमित निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक अनमैप्ड मतदाता बूथों तक पहुंचें। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यदि कोई BLO अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष जोर

DC ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची बेहद जरूरी है। प्रत्येक पात्र नागरिक का सही विवरण निर्वाचन नामावली में दर्ज होना चाहिये। इसके लिये सभी अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का सत्यापन करने और किसी भी समस्या की तत्काल सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी अनमैप्ड मतदाताओं से अपील की है कि वे 6 और 7 जून को अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचें और BLO से संपर्क कर अपनी मैपिंग अवश्य करायें। प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज होना हर नागरिक की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है और अधिकार भी। DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे निर्धारित तिथि पर अपने बूथ पर पहुंचकर निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने में सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें : रांची से नेपाल घूमने गया परिवार, चोरों ने उड़ाये 25 लाख के गहने…

इसे भी पढ़ें : 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, ‘मामा’ ने ले ली जा’न…

इसे भी पढ़ें : एक साथ 40 अधिकारियों का तबादला…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने अफसरों को दिया मिशन मोड में काम करने का मंत्र…

इसे भी पढ़ें : खेत से उठी चीख पर बेकाबू हुई भीड़, युवक के मा’रे जाने के बाद मचा ब’वाल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण से रवाना हुआ श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रचार रथ…

Chouparan : आस्था, भक्ति और उत्साह का रंग अब...

दो महिला और एक नाइट गार्ड के भरोसे करोड़ों का सेंटर… देखें वीडियो

Ranchi/Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : जिस स्वच्छता केंद्र को गांव-गांव में...

NEET Re-Test को लेकर धनबाद अलर्ट मोड में, 21 जून को होगी परीक्षा…

Dhanbad : मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना संजोये...

रांची से नेपाल घूमने गया परिवार, चोरों ने उड़ाये 25 लाख के गहने…

Ranchi : राजधानी रांची में चोरों का इकबाल बुलंद...