spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खेत से उठी चीख पर बेकाबू हुई भीड़, युवक के मा’रे जाने के बाद मचा ब’वाल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के लहना गांव में बुधवार की दोपहर जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक तरफ खेत में काम कर रही महिला ने छेड़खानी और बुरा बर्त्ताव का गंभीर इल्जाम लगाया, तो दूसरी तरफ कुछ ही घंटों बाद एक युवक की पिटाई के बाद हुई मौत पर बवाल हो गया। मारा गया 25 साल का रोहित मिर्धा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम का भांजा था। इधर, रोहित मिर्धा के मारे जाने की फैली खबर के बाद परिजनों और समर्थकों का गुस्सा उबाल पर आ गया। वे लोग सड़क पर उतर आये। रांची-डाल्टनगंज मार्ग पर मखमंदरो चौक को जाम कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम समेत कई नेता और कार्यकर्ता रातू थाना पहुंचे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

महिला ने लगाया छेड़खानी का इल्जाम

घटना की शुरुआत उस शिकायत से हुई, जो गांव की रहने वाली शारदा देवी ने रातू थाना में लिखित दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 3 जून की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने करेले के खेत में काम कर रही थीं। इल्जाम है कि इसी दौरान रोहित मिर्धा वहां पहुंचा और उनके साथ बुरा बर्त्ताव करते हुये छेड़खानी की कोशिश की। महिला का कहना है कि शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद मामला बढ़ गया। पुलिस इस शिकायत को भी जांच का हिस्सा मानकर पड़ताल कर रही है।

भीड़ की पिटाई के बाद बिगड़ी हालत

दूसरी ओर, मृतक के पिता उदित मिर्धा ने रातू थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि छेड़खानी के आरोप के बाद रोहित के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उनके अनुसार, सूचना मिलने पर वे अपनी पत्नी के साथ घटनास्थल पहुंचे तो रोहित गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। परिजन घायल रोहित को लेकर रातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी रही। बाद में इलाज के दौरान रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।

जमीन विवाद का एंगल भी आया सामने

मृतक के पिता ने दावा किया है कि उनके परिवार का गांव में पहले से जमीन विवाद चल रहा था और उसी रंजिश के कारण उनके बेटे को निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि रोहित उनका इकलौता बेटा था और पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुये दो आरोपियों इंद्रजीत साहू और उसके बेटे विकास साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इधर, घटना के बाद से लहना गांव में तनाव और गम का माहौल है। एक परिवार अपने जवान बेटे को खोने के दर्द से गुजर रहा है, तो दूसरी ओर महिला की शिकायत भी जांच के दायरे में है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें : BIT मेसरा में झारखंडी छात्रों को बड़ा झटका, खत्म हुआ 50% स्टेट कोटा…

इसे भी पढ़ें : अचानक चौपारण थाना पहुंचे SP… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : गर्मी में पानी की चिंता, प्रॉक्सी टीचर पर भड़के सांसद…

इसे भी पढ़ें : मनिका के जंगल में मिलीं सरकारी दवाइयां, भड़के बाबूलाल…

इसे भी पढ़ें : तीन वारंटी को घर से उठाकर भेजा गया जेल…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...

राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

Delhi : देश में अनाज के भंडारण और प्रबंधन को...

‘बेटी’ को ले गया मौ’त के मुहाने पर, फिर…

UP : रिश्तों की दुनिया में पिता को बेटी...