अचानक चौपारण थाना पहुंचे SP… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर हजारीबाग पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में पुलिस कप्तान अमन कुमार ने गुरुवार को अचानक चौपारण थाना का औचक निरीक्षण कर लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। थाना परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में SP ने साफ शब्दों में कहा कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

एक-एक कांड की हुई समीक्षा, मांगा प्रगति रिपोर्ट

निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान अमन कुमार ने थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधान की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी। SP ने कहा कि जिन मामलों का अनुसंधान लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाये ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। बैठक में SP अमन कुमार ने वारंटियों और फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों, असामाजिक तत्वों और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी जाये। ऐसे लोगों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जायेगी। पुलिस कप्तान ने थाना के सभी ASI और SI के साथ अलग-अलग मामलों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अनुसंधान के दौरान आने वाली चुनौतियों और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुये अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने, साक्ष्यों के बेहतर संकलन और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के अभिलेखों, केस डायरी, लंबित कांडों की स्थिति तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी जांच की। उन्होंने थाना स्तर पर रिकॉर्ड संधारण को व्यवस्थित रखने और सभी मामलों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रखने का निर्देश दिया।

जनता का भरोसा जीतने पर जोर

समीक्षा बैठक में SP ने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता जितना मजबूत होगा, अपराध नियंत्रण उतना ही प्रभावी होगा। इसलिये लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और उसका समाधान किया जाये। SP अमन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये लगातार सतर्कता बरती जाये। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान DSP राधा प्रेम किशोर, सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थानेदार पंकज कुमार, SI सुनील सिंह, रतन टुड्डू, दिव्य प्रकाश, सुरेंद्र राम, जगदीश चंद्र प्रधान, बादल महतो सहित चौपारण थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : गर्मी में पानी की चिंता, प्रॉक्सी टीचर पर भड़के सांसद…

इसे भी पढ़ें : मनिका के जंगल में मिलीं सरकारी दवाइयां, भड़के बाबूलाल…

इसे भी पढ़ें : तीन वारंटी को घर से उठाकर भेजा गया जेल…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में 29 टीमों ने एक साथ की छापेमारी… रिजल्ट जानें

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, मजदूरों की बदलेगी तकदीर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने अफसरों को दिया मिशन मोड में काम करने का मंत्र…

Ranchi : झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने...

खेत से उठी चीख पर बेकाबू हुई भीड़, युवक के मा’रे जाने के बाद मचा ब’वाल…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के...

BIT मेसरा में झारखंडी छात्रों को बड़ा झटका, खत्म हुआ 50% स्टेट कोटा…

Ranchi : झारखंड के हजारों इंजीनियर बनने का सपना...

गर्मी में पानी की चिंता, प्रॉक्सी टीचर पर भड़के सांसद…

Garhwa(Nityanand Dubey) : भीषण गर्मी, पानी की किल्लत, अधूरी...

मनिका के जंगल में मिलीं सरकारी दवाइयां, भड़के बाबूलाल…

Latehar : एक तरफ अस्पतालों के चक्कर काटते मरीज, दवा...