Chouparan : आस्था, भक्ति और उत्साह का रंग अब गांव-गांव बिखरने लगा है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा को लेकर चौपारण की धरती से एक नये अध्याय की शुरुआत हुई। गुरुवार को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के प्रचार अभियान को गति देने के लिये विशेष प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समिति सदस्यों में उत्साह, उमंग और भक्ति का भाव साफ झलक रहा था। प्रचार रथ अब चौपारण, इटखोरी, मयूरहंड, बरही, पदमा और चंदवारा प्रखंड के गांव-गांव पहुंचेगा। इसका उद्देश्य केवल रथ यात्रा का प्रचार करना नहीं, बल्कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजकों का कहना है कि कोई भी श्रद्धालु रथ यात्रा की जानकारी से वंचित न रहे, इसलिये यह अभियान चलाया जा रहा है।
भक्ति और जनसंपर्क का अनोखा संगम
हरी झंडी कार्यक्रम में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा प्रबंधन समिति के सचिव राजदेव यादव, संरक्षक रामचंद्र सिंह, आशीष सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपसचिव सुमन सिंह, मीडिया प्रमुख शशि शेखर, यात्रा संयोजक अभिषेक सिंह, पंकज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी महापर्व है। यात्रा संयोजक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह प्रचार रथ हर व्यक्ति के द्वार तक पहुंचने का प्रयास करेगा।उन्होंने कहा, जब भी प्रचार रथ आपके गांव या मोहल्ले में पहुंचे, उसका स्वागत करें और इस पुण्य अभियान में अपना सहयोग दें। महाप्रभु का संदेश जितना अधिक लोगों तक पहुंचेगा, आयोजन उतना ही भव्य और सफल होगा।
इसे भी पढ़ें : दो महिला और एक नाइट गार्ड के भरोसे करोड़ों का सेंटर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : NEET Re-Test को लेकर धनबाद अलर्ट मोड में, 21 जून को होगी परीक्षा…
इसे भी पढ़ें : नाम छूट न जाये, रांची के हर बूथ पर 6 और 7 जून को लगेगा विशेष कैंप…
इसे भी पढ़ें : रांची से नेपाल घूमने गया परिवार, चोरों ने उड़ाये 25 लाख के गहने…
इसे भी पढ़ें : 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, ‘मामा’ ने ले ली जा’न…







