एक साथ 40 अधिकारियों का तबादला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) में प्रबंधन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुये एक साथ 40 अधिकारियों का अंतर-विभागीय तबादला कर दिया है। स्थानांतरण सूची में सहायक प्रबंधक से लेकर सहायक महाप्रबंधक (AGM) स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान विभाग से विरमित होकर नये विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, स्थानांतरित अधिकारियों में बड़ी संख्या ऐसे अधिकारियों की है जो लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यरत थे। प्रबंधन का मानना है कि अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में काम करने का अवसर मिलने से उनकी कार्यशैली में विविधता आती है। इससे न केवल अंतर-विभागीय समन्वय मजबूत होता है, बल्कि उत्पादन से जुड़ी समस्याओं को समझने और उनका समाधान निकालने की क्षमता भी बढ़ती है। एक विभाग तक सीमित रहने वाले अधिकारी जहां अपनी जिम्मेदारियों तक केंद्रित रहते हैं, वहीं विभिन्न इकाइयों में काम करने से उन्हें संयंत्र की समग्र कार्यप्रणाली और उत्पादन तंत्र की व्यापक समझ विकसित होती है।

उत्पादन बढ़ाने और दक्षता सुधारने की रणनीति

प्रबंधन का कहना है कि यह सिर्फ तबादला नहीं, बल्कि संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। बोकारो इस्पात संयंत्र लगातार प्रतिस्पर्धी औद्योगिक माहौल में अपनी उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता सुधारने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर कार्यकुशलता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। सहायक महाप्रबंधक स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव किये गये हैं। फजल मोहम्मद को पीपीसी से कोक ओवन विभाग, जीरामल मांझी को डीएनडब्ल्यू से सीआरएम-3, प्रणव कुमार मिश्रा को हॉट स्ट्रिप मिल से आरएंडसी लैब तथा मदी बानो को सीआरएम-3 से हॉट स्ट्रिप मिल भेजा गया है। वहीं, वैभव मिश्रा, आदित्य कुमार, राजेंद्र भगत, विनय कुमार राय, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार सुमन, विजय शर्मा, रंजीत कुमार, आरती सिन्हा और डॉ. अमित कुमार झा को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सीनियर मैनेजर स्तर पर भी बड़ा बदलाव

वरीय प्रबंधक (Senior Manager) स्तर पर भी व्यापक फेरबदल हुआ है। अरिजीत बनर्जी, बजरंग उपाध्याय, दीपक कुमार, सवलेंदु कुमार, दीपक चंचल, धनंजय प्रताप सिंह, रविकांत चक्रवर्ती, अमित कुमार, सुमित सौरव, चंदन कुमार, मिनू रान, निहारिका अनुपम, अशोक कुमार, संगरिका साहू, प्रीति कुमारी, रिषभ महेश्वरी और गौरव दत्ता को नए विभागों में स्थानांतरित किया गया है।  सीआरएम, हॉट स्ट्रिप मिल, एसएमएस, न्यू एसएमएस, कोक ओवन, आरएमएचपी और आरजीबीएस जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।  फेरबदल केवल उत्पादन विभागों तक सीमित नहीं रहा। प्लांट मेडिकल, बीजीएच कैजुअल्टी, कार्मिक विभाग, एचआरडी, बिजनेस एक्सलेंस, परचेज और भंडार विभागों में भी अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

उप प्रबंधक और सहायक प्रबंधक स्तर पर भी बदलाव

उप प्रबंधक स्तर पर महेश कुमार बर्णवाल, सुरेश कुमार रजवार, दिनेश प्रसाद, अभय कुमार सिंह और डॉ. रवि कुमार पासवान को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं सहायक प्रबंधक स्तर पर शुभम कुमार को न्यू एसएमएस से एसएमएस-2 (सीसीएस विभाग) में स्थानांतरित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने अफसरों को दिया मिशन मोड में काम करने का मंत्र…

इसे भी पढ़ें : खेत से उठी चीख पर बेकाबू हुई भीड़, युवक के मा’रे जाने के बाद मचा ब’वाल…

इसे भी पढ़ें : BIT मेसरा में झारखंडी छात्रों को बड़ा झटका, खत्म हुआ 50% स्टेट कोटा…

इसे भी पढ़ें : अचानक चौपारण थाना पहुंचे SP… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : गर्मी में पानी की चिंता, प्रॉक्सी टीचर पर भड़के सांसद…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची से नेपाल घूमने गया परिवार, चोरों ने उड़ाये 25 लाख के गहने…

Ranchi : राजधानी रांची में चोरों का इकबाल बुलंद...

5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, ‘मामा’ ने ले ली जा’न…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र से एक...

CM हेमंत सोरेन ने अफसरों को दिया मिशन मोड में काम करने का मंत्र…

Ranchi : झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने...

खेत से उठी चीख पर बेकाबू हुई भीड़, युवक के मा’रे जाने के बाद मचा ब’वाल…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के...

BIT मेसरा में झारखंडी छात्रों को बड़ा झटका, खत्म हुआ 50% स्टेट कोटा…

Ranchi : झारखंड के हजारों इंजीनियर बनने का सपना...