spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

NEET Re-Test को लेकर धनबाद अलर्ट मोड में, 21 जून को होगी परीक्षा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना संजोये हजारों छात्रों के लिये 21 जून का दिन बेहद अहम होने वाला है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG-2026) के पुनर्परीक्षण को लेकर धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त हो, इसके लिये समाहरणालय में DC आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में परीक्षा से जुड़ी छोटी से छोटी व्यवस्था पर गंभीरता से चर्चा हुई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिये। सामान्य अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। वहीं PWD श्रेणी के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया जायेगा। उनकी परीक्षा शाम 6.15 बजे तक चलेगी।

परीक्षा केंद्रों पर रहेगी चौकस नजर

DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। वहीं, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिये विशेष परिवहन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहें और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये प्रशासन तैयार रहे। जिला प्रशासन ने दिव्यांग अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर भी खास ध्यान दिया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

20 जून से ही सुरक्षा का घेरा

DC आदित्य रंजन ने जिला स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों को परीक्षा से पहले सभी केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं, 20 जून से परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई के लिए एस्कॉर्ट व्यवस्था, केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाये रखने और ट्रैफिक प्रबंधन को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिये गये हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना के त्वरित समाधान के लिये जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी अभ्यर्थी पूरी सुरक्षा और सहज माहौल में परीक्षा दे सकें। बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, केंद्रीय विद्यालय संख्या-1 के प्राचार्य शैलेन्द्र शर्मा, डीआईओ सुनीता तुलस्यान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इन सात केंद्रों पर होगी परीक्षा

धनबाद जिले में इस बार सात परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं—

🔹 पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय संख्या-1
🔹 डिग्री कॉलेज आरएसपी-2, जामाडोबा
🔹 बीआईटी सिंदरी
🔹 बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय
🔹 आईआईटी (आईएसएम) धनबाद
🔹 एसएसएलएनटी कॉलेज
🔹 आरएस मोर कॉलेज, गोविंदपुर

इसे भी पढ़ें : नाम छूट न जाये, रांची के हर बूथ पर 6 और 7 जून को लगेगा विशेष कैंप…

इसे भी पढ़ें : रांची से नेपाल घूमने गया परिवार, चोरों ने उड़ाये 25 लाख के गहने…

इसे भी पढ़ें : 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, ‘मामा’ ने ले ली जा’न…

इसे भी पढ़ें : एक साथ 40 अधिकारियों का तबादला…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने अफसरों को दिया मिशन मोड में काम करने का मंत्र…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...

राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

Delhi : देश में अनाज के भंडारण और प्रबंधन को...

‘बेटी’ को ले गया मौ’त के मुहाने पर, फिर…

UP : रिश्तों की दुनिया में पिता को बेटी...