RANCHI : मामूली फोटोग्राफर से बड़का भू- माफिया बने कमलेश को आज पुलिस ने दबोच लिया। रांची के कांके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे कोविड जांच के लिए भेजा गया है।
कमलेश पर 10 एकड़ आदिवासी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। यह जमीन कांके थाना क्षेत्र के चामा गांव में है। इल्जाम है कि जमीन कब्जा के लिए वहां बाउंसरों को तैनात कर दिया गया है। बाउंसरों के डर से रैयत अपनी जमीन पर नहीं जा पा रहे। विवाद के कारण इस साल उक्त 10 एकड़ जमीन पर रैयतों को खेती भी नहीं करने दिया गया।
इससे पहले बीएयू की जमीन पर कब्जा और पुलिस सोसायटी बसाने में भी कमलेश का नाम उछला था। इस मामले को लेकर भी कमलेश के खिलाफ कांके थाना में मामला दर्ज कराया गया था। वहीं रातू के भी एक व्यक्ति ने कमलेश पर मोटेशन करा देने के नाम पर 20 लाख रुपया लेकर नहीं लौटाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में एसएसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।

Read More :ट्रेनों के इंजन में नहीं है टॉयलेट, जानिये महिला ड्राइवरों की क्या है परेशानी
Read More :दुर्गा पूजा में इन नियमों का रखना होगा ख्याल
Read More :फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिये आपके शहर में क्या है रेट
Read More :शिक्षा विभाग में होगी 29 हजार पदों पर बहाली
Read More :Police Constable Recruitment 2021: 2340 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ
Read More : बात-बात पर गरमा जाते हैं थानेदार बाबू, देखें वीडियो
Read More :BPSC 67th Exam : परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल्स




