spot_img
spot_img
spot_img

ट्रेनों के इंजन में नहीं है टॉयलेट, जानिये महिला ड्राइवरों की क्या है परेशानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : रेलवे में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। सामान्‍य ड्यूटी से  लेकर पटरियों पर फर्राटेदार तरीके से ट्रेनों को दौड़ाने में भी महिलाएं पीछे नहीं है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना सरकार का सराहनीय कदम है। मगर लो‍को पायलट की ड्यूटी कर रही महिलाओं को हर रोज एक परेशानी से दो-चार होना पड़ता है। ‍ट्रेनों के इंजन  में टॉयलेट की सुविधा नहीं होना महिला सहायक लोको पायलटों के लिए बड़ी परेशानी का सबब है। नेचुरल कॉल की स्थिति में इन्‍हें एक गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दो हजार से अधिक महिलाएं चला रहीं ट्रेन

वर्तमान में लगभग दो हजार से अधिक महिलाएं ट्रेन चला रही हैं। फिर भी रेलवे मंत्रालय ने उनकी सुविधा का ध्यान नहीं रखा। ट्रेनों के इंजन में आजतक टॉयलेट की व्यवस्था नहीं की गई है। लोको पायलट 10 से 12 घंटे की निरंतर ड्यूटी करते हैं। कई बार कई कारण से ट्रेनें कई-कई घंटे लेट चलती है। ऐसे में इनकी परेशानी और बढ़ जाती है।

 ब्रिटेन में 4 घंटे में 40 मिनट का ब्रेक

आईआरएलओ के समन्वयक संजय पांधी ने बताया कि नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन (एनएचआरसी) ने 2013-14 में रेल मंत्रालय से ट्रेन के इंजनों में टॉयलेट व एसी लगाने को कहा था, लेकिन रेलवे ने इस पर अमल नहीं किया। ब्रिटेन में लोको पायलट को आठ घंटे की ड्यूटी में तीन से चार घंटे के बीच 40 मिनट ब्रेक दिया जाता है। दिल्ली मेट्रो में भी पॉयलट ड्यूटी के दौरान ब्रेक लेते हैं, लेकिन रेलवे में लोको पॉयलट की लिंक ड्यूटी 10 से 12 घंटे की होती है और गंतव्य पर पहुंचने के बाद ही ड्यूटी ऑफ होती है।

Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो

Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ

Read More : बात-बात पर गरमा जाते हैं थानेदार बाबू, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...

PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में...