इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक काला पड़ा… और फिर जैसे बादलों ने शहर पर धावा बोल दिया। करीब एक घंटे की तेज बारिश ने राजधानी को पानी-पानी कर दिया। सड़कों पर जलभराव, नालों का उफान और लोगों की रफ्तार थम सी गई। लेकिन इस बारिश ने तपती गर्मी से राहत भी दी। नतीजा तापमान करीब 5 डिग्री तक लुढ़क गया। कुछ दिन पहले जो पारा 42 के पार था, अब वही मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने साफ किया है कि आज यानी 5 मई को रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और दक्षिणी झारखंड के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वज्रपात को भी लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूरे राज्य में 10 मई तक बादल, गरज और बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट भी लागू है। तेज हवा ने कई जगह पेड़ गिरा दिये, सड़कों पर टहनियां बिखर गईं। नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर गंदा पानी बहाने लगीं। आम जनजीवन पर इसका सीधा असर दिखा। बीते 24 घंटे में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश तेनूघाट (बोकारो) में दर्ज की गई। वहीं खूंटी में ओले पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 से 7 मई तक तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट होगी। 8-9 मई के बाद तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन बादल और हल्की-मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

 

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

इसे भी पढ़ें : सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

इसे भी पढ़ें : डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

spot_img

Related articles:

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...