DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में लगा जनता दरबार एक बार फिर आम लोगों के लिये उम्मीद का दरवाजा बना। पेंशन से लेकर जमीन विवाद तक, हर शिकायत पर त्वरित सुनवाई और फौरी कार्रवाई की गई। तुपुदाना निवासी भोलाराम की रुकी पेंशन फिर शुरू हो गई। पेंशन रूकने की वजह आधार सीडिंग की कमी पाई गई, जिसे तुरंत ठीक कराया गया। भावुक भोलाराम बोले, “अब चश्मा बनवा पायेंगे।”  हेहल निवासी आलोक कुमार के बेटे के लिये EWS सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया जनता दरबार में ही पूरी की गई। इससे छात्रवृत्ति का रास्ता साफ हो गया। सोनाहातू के गणेश महतो की शिकायत गंभीर मानी गई। पंजी-2 में छेड़छाड़ के आरोप पर जांच के निर्देश दिये गये। लापुंग और हेहल अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। ईटकी के राजस्व कर्मचारी को भी नोटिस थमाया गया। इनपर इल्जाम लगाया गया है कि समय पर कभी कार्रवाई नहीं करते। फर्जी जमीन लेन-देन पर ढिलाई बरती जाती है।

सरकारी जमीन पर ‘नो टॉलरेंस’

ओरमांझी के गांगु टोला में अवैध कब्जे की शिकायत आई। DC मंजूनाथ भजन्त्री का साफ संदेश था कि सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा। सभी अंचल अधिकारियों को भू-माफियाओं पर नजर रखने का आदेश दिया गया, वहीं, लगातार निगरानी रखने और शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। DC ने कहा कि समयबद्ध समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है। हर आवेदन पर संवेदनशीलता एवं जवाबदेही तय करने को कहा गया।

जन शिकायत के लिए हेल्पलाइन

• रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर—
9430328080

इसे भी पढ़ें : सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

इसे भी पढ़ें : डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...