spot_img

शिक्षा विभाग में होगी 29 हजार पदों पर बहाली

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Rajasthan : बेरोजगारों के लिए खुशखबरी।  राजस्थान में शिक्षा विभाग में 29 हजार पदों पर बहाली होगी। इसके लिए इसी माह विज्ञप्ति जारी की जाएगी। राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री निवास में  हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘मैं इस मंच पर कहना चाहता कि अक्‍टूबर में 29 हजार  और पदों के लिए भर्तियां निकलेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यह सोच है कि मेहनत करने वाले हमारे बच्चों को नौकरियां मिलें।’

विपक्ष पर शिक्षा मंत्री ने बोला हमला

शिक्षा मंत्री डोटासरा ने हाल ही में हुई राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर निशाना साधने वाली विपक्षी दल भाजपा के नेताओं पर हमला बोला। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये लोग इसलिए परेशान हैं क्योंकि जिन शानदार व्यवस्थाओं के साथ रीट परीक्षा हुई, उसके लिए वह गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होने जा रही है। राज्य में भाजपा की सरकार भी रही, बयान करने वाले यही लोग मंत्री थे, लेकिन कार्रवाई नहीं की और नकल गिरोह पनपते रहे।

हाल में हुई है परीक्षा

बता दें कि 26 सितंबर को आयोजित रीट परीक्षा में 16 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने एक ही दिन की दो पालियों में परीक्षा दी थी। यह परीक्षा राज्य में तृतीय श्रेणी के अध्यापकों से 30000 से अधिक पदों के लिए हुई है। सरकार ने परीक्षा में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक आरएएस अधिकारी, दो आरपीएस अधिकारियों, शिक्षा विभाग के दर्जन से अधिक कर्मियों और तीन अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Read More : मजदूरों ने ठप कर दिया लोडिंग कार्य, ये है मांग

Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो

Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...